संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

I SEE NEWS : पटना में आयांश सिंह के परिवार से मिले विधायक संजीव चौरसिया, दिया आश्वासन कहा- हर संभव मदद को तैयार

चित्र
मात्र 10 महीने का आयांश सिंह, दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है I SEE NEWS :   टीम पटना बिहार की राजधानी पटना में  एक बड़ी ही विचित्र और दुर्लभ बीमारी spinal muscular atrophy से जूझ रहा आयांश सिंह जो मात्र 10 महीने का है। इस बीमारी में शरीर के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और डेढ़ से 2 साल के अंदर ग्रसित बच्चे की मौत हो जाती है । बीमारी का एकमात्र इलाज Zolgensma इंजेक्शन है जो 16 करोड़ का हैआयांश के परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना असंभव है।  क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने बच्चे के परिवार से मिलकर उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।विधायक संजीव चौरसिया समाज के सेवा के प्रति हमेशा से अग्रसर रहे हैं।

I SEE NEWS : उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज

चित्र
  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू I SEE NEWS :  टीम लखनऊ अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में लग गईं हैं ।इधर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने  मंत्रियों को 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालने को कहा है, हर मंत्री को लगभग 5 से 6 जिला पहुंचना है और जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है।आपको बता दें कि यूपी में अभी भाजपा की सरकार है और बंगाल के हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व यूपी के आगामी चुनाव की तैयारियों में किसी भी तरह का  समझौता नहीं करना चाहते हैं जो उनकी हार का कारण बने।उधर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों चुनाव की तैयारी में लग गई है बीजेपी को हराने का पूरा  प्लान तैयार किया जा रहा है। अब देखना यह है कि यूपी की  बागडोर 2022 के चुनाव के बाद  किसके हाथ में जाती है।

I SEE NEWS : तमंचे पर चल रहा बिहार ? कटिहार मेयर के सीने में दागी गोलियां

चित्र
कटिहार के मेयर  शिवराज पासवान की मंदिर जाते वक्त  हत्या I SEE NEWS  : टीम पटना लगातार गोली कांड बिहार में सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बात-बात पर गोली चला देना, घर के नाली की लड़ाई  जैसी मामूली बात पर भी गोलियां चलती हैं, यहाँ प्रशासन को समझना होगा कि बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहें हैं, कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या उसी के घर के आस-पास हो जाती है,इससे यह पता चलता है कि अपराधी कितने बेखौफ है, उसको ना समाज डर है और ना प्रशासन का । बिहार में चोरी डकैती और मर्डर यह चिंता का विषय बन गया है,सरकार  अपराध पर जितना ही लगाम लगाना चाहती है, उतना ही हत्यारे बेखौफ होते जा रहे हैं। अब चूक कहां हो रही है यह देखना जरूरी है । बरहाल पुलिस छानबीन कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है, अब यह आपसी रंजिश का मामला था या कुछ और वजह थी हत्या के पीछे यह तो छानबीन के बाद ही पता चलेगा

I SEE NEWS : पोर्न केस में फंसे राज कुंद्रा पर अब SEBI( सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने लगाया तीन लाख जुर्माना !

चित्र
  I SEE NEWS :  टीम दिल्ली राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर SEBI  ने इनसाइडर ट्रेडिंग ( भेदिया कारोबार) नियमों के उल्लंघन की वजह से यह जुर्माना लगाया है।

I SEE NEWS : बिहार में अलर्ट जारी, होगी भारी बारिश

चित्र
  मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिहार समेत अन्य कई राज्यों  में भारी  बारिश की संभावना है। I SEE NEWS :  टीम पटना बिहार में पहले से ही नदियां उफान पर हैं, और लोग बाढ़ की चपेट में हैं, अब हालत ये है कि बारिस से बिहार के लोग डरने लगे है, लोगों की रातों की नींद उडी़ हुई है, बाढ़ के हालात पर नजर रखने के लिए लोग नदी किनारे बांध के पास पहरा दे रहे हैं , ऊपर से अधिक बारिस चिंता का विषय बना हुआ है। हलांकि बरसात का मौसम है तो बारिस तो होगी ही, सरकार और आम जनता इसमें क्या कर सकती है।लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ आती पर सरकार इसपर ध्यान नहीं देती है, हर साल बड़े बड़े वादे किये जाते हैं, होता कुछ नहीं है।

I SEE NEWS : जदयू के सवर्ण प्रकोष्ठ से सहरसा जिला उपाध्यक्ष बनाये गए कुंदन सिंह

चित्र
  I SEE NEWS :  टीम पटना बिहार में इस बार जदयू को मिली कम सीट रास नहीं आ रही वह लगातार  हर जिले में अपने पदाधिकारी  और कार्यकर्ता का चयन कर रही है।  साथ ही  नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के  बनते  ही जदयू के कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिल रहा है। जदयू अब अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि वह किन-किन राज्यों में चुनाव लड़ेगी और किस पार्टी के स्पोर्ट में रहेगी। हालांकि बिहार की स्थिति ज्यादा सही नहीं चल रही, कभी HAM पार्टी के प्रमुख मांझी, तो कभी VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी नाराज हो जाते हैं, जबकि यह सब सरकार के एलाइंस पार्टी हैं।  सहरसा जिला में उपाध्यक्ष बनाये गए कुंदन सिंह, समाज सेवी हैं और लोग उन्हें पसंद करतें हैं। क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर समस्या का समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

I SEE NEWS : मीडिया कर्मियों ने सूचना केंद्र प्रतापगढ़( राजस्थान) में किया पौधारोपण

चित्र
I SEE NEWS : संवाददाता श्याम लाल प्रतापगढ़ राजस्थान साप्ताहिक कांठल एक्सप्रेस के 7 वर्ष पूर्ण होने पर नवाचार किया गया। इस अवसर पर सूचना केंद्र परिसर में मीडिया कर्मियों ने पौधारोपण कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।मेरी कलम मेरे सम्मान के तहत इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।कांठल एक्सप्रेस की संपादक आशा टांक ने पत्रकारिता के क्षेत्र से ज़ुड़े अपने 11 साल के अनुभव साझा किए।उन्होंने मेरी कलम मेरा सम्मान पर चर्चा करते हुए कहा कि हम अपनी कलम का सम्मान रखते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखे।  आयोजित कार्यक्रम में इफ़सन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर कुमार मोदी, फर्स्ट इंडिया प्रमुख संजय जैन, दैनिक नवज्योति  प्रमुख राकेश सोनी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से मनीष वर्मा मंचासीन रहे। 

I SEE NEWS : जौनपुर महाराजगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ |

चित्र
  I SEE NEWS : संवाददाता भास्कर तिवारी, महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)  जौनपुर जिले में महराजगंज ब्लाक में, गैर संचारी रोग आयुष विधा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री ट्रान कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया संवाददाता ने बताया कि  गैर संचारी रोग दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके पटेल के द्वारा शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रशिक्षण देने वाले डॉक्टर गीता यादव, रामजी भारती ,गजेंद्र अशोक कुमार, बृजेश कुमार, अशोक कुमार, रामकृष्ण  डॉक्टर द्वारा आशा और ANM को गैर संचारी रोग प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया | जिसमें लोगों को आयुष के अंतर्गत आयुर्वेद से संबंधित जानकारी दी गई.  मुख्य रूप से शुगर ,पेट दर्द, खाशी शरदी बुखार, कोविड-19 के लिए बताया गया |  इसमें संस्था के सौरभ कुमार ,अर्पण कुमार ,कन्हैया लाल शर्मा प्रदीप कुमार, पिंकी सहित संस्था के सभी लोग मौजूद रहे | 

I SEE NEWS : बरडिया बांध प्रतापगढ़(राजस्थान) में से हो रहा है पानी का रिसाव।

चित्र
I SEE NEWS : संवाददाता  श्याम लाल प्रजापत ,प्रतापगढ़ (राजस्थान) जिला मुख्यालय के  बरडिया बांध में से पानी का रिसाव होने की सूचना ग्रामीणों व  सरपंच को लगी, तो तुरन्त बरडिया बांध पहुचे , देखा तो पानी के रिसाव बांध के पाल से लगातार हो रहा था। बरडिया बांध के अध्यक्ष शौकीन पाटीदार ने बताया कि इसकी सूचना पहले भी सम्बंधित विभाग को दे दी गई थी |परंतु विभाग ने इस ओर कोई ध्यान ही नही दिया | ग्रामीणों व पंचायत की सहायता से फिलहाल मिट्टी डलवा कर रिसाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।वही बांध के ओवरफ्लो पर बड़े बड़े पेड़ उगे हुए है जिसको लेकर भी विभाग को तीन चार बार अवगत करवा दिया है परंतु विभाग ने इस ओर भी कोई ध्यान नही दिया जिसके चलते आने वाले समय मे बांध की दीवारें क्षतिग्रस्त होने की संभावना काफी बढ़  गई है।

I SEE NEWS : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियो को लेकर, कलक्टर ने ली अधिकारियो की बैठक।

चित्र
I SEE NEWS : संवाददाता, श्याम लाल प्रतापगढ़(राजस्थान)  जिले में मुख्यालय स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के संबंध में, जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने मिनी सचिवालय परिसर में  तैयारियो की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला स्तरीय समारोह में कोविड-19 कोरोना महामारी की गाईडलाईन अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने  आयोजन स्थल पर टेन्ट, बिजली, साफ-सफाई, पेयजल, परेड व उत्कृष्ट कार्य करने वालो के सम्मान सहित व्यापक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियो  को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।  उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो  को निर्देशित किया कि, संपूर्ण जिले में सरकारी कार्यालयो  एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण करने एवं अधिनस्थ कर्मचारी को आयोजन स्थल पर उपस्थित रहने हेतु पांबद करें।  प्रारंभ में बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयांरियों पर चर्चा कर विभागवार दिए गए | निर्देशो  की पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर चेतिवाल, तहसी...

I SEE NEWS : मंत्रियों के बाद अब सरकारी बाबुओं पर मोदी सरकार की नजर

चित्र
    मोदी सरकार करा रही सरकारी बाबुओं का परफॉरमेंस रिव्यू , गिर सकती है गाज ! I SEE NEWS :  टीम दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कई मंत्रियों की उनके काम के आधार पर कैबिनेट से छुट्टी कर दी तो वहीं कुछ के विभाग बदल दिए गए । कैबिनेट में विस्तार के साथ-साथ बडे़ फेरबदल के बाद अब सरकार की नजर सरकारी बाबुओं के कामकाज पर है । लगता है मंत्रियों के बाद अब सरकारी बाबुओं की बारी है। केंद्र सरकार ने प्रदर्शन को मानदंड बनाते हुए केंद्रीय सचिवालय सेवाओं और 50 वर्ष से अधिक आयु के अपने अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा शुरू कर दी है।सरकार ने मौलिक नियम (एफआर) 560 1(एल) और सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 48 के तहत अवर सचिव स्तर के अधिकारियों की समीक्षा का आदेश दिया है। आपको बता दें कि पिछली बार भी इस तरह की समीक्षा के बाद  'अंडर-परफॉर्मर' पाए गए कई अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया गया था।

I SEE NEWS : वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी पर,बीजेपी का पलटवार

चित्र
भाजपा बिहार के उपाध्यक्ष व  सांसद अजय निषाद बोले VIP के जाने से NDA को कोई फर्क नहीं पड़ेगा I SEE NEWS : टीम पटना NDA  विधानमंडल दल की बैठक में शामिल न होकर VIP  के मुखिया मुकेश सहनी अब घिरते नज़र आ रहे हैं। कल मुकेश सहनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर NDA में सम्‍मानजनक व्‍यवहार न होने तथा उन्हें तवज्जो ना मिलने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर भाजपा ने तो करारा जवाब दिया  ही है, साथ ही उनकी अपनी ही पार्टी के विधायक  राजू कुमार सिंह ने भी बैठक में शामिल न होने के फैसले को गलत ठहरा दिया है। डॉ. राजू कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल न होना मुकेश सहनी का व्‍यक्तिगत निर्णय था। उन्‍होंने पार्टी विधायकों की राय लिए बिना ही यह निर्णय ले लिया।  

I SEE NEWS : अलीगढ़ की राजनीति में, करनी सेना सक्रिय

चित्र
  I SEE NEWS :संवाददाता,भास्कर तिवारी अलीगढ़ की राजनीति में करणी सेना किस करवट बैठे यह कोई नहीं जान सकता है हो सकता है करणी सेना की कुछ पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी अपनी दावेदारी पेश करें इसका ऐलान बहुत जल्द हो सकता है। इसको लेकर करणी सेना अपने सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाकर जोरो से शोरों से तैयारी में जुट गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी के प्रस्तावित अलीगढ़ दौरे के दौरान हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी के कुछ समाजिक ड्रीम प्रोजेक्टो में से दो प्रोजेक्ट आईएएस पीसीएस एकैडमी की स्थापना व करणी मां के आशीर्वाद से गौशाला उनके ड्रीम प्रोजेक्ट हैं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दोनों जगह चिन्हित कर ली गई है अगर अध्यक्ष जी को यह जगह पसंद आती हैं।तो जल्द ही दोनों प्रोजेक्टों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। श्री गौरव चौहान ने बताया कि आईएएस पीसीएस एकेडमी में निर्धन होनहार छात्रों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी दी जाएगी जिससे कि होनहार छात...

I SEE NEWS : मध्य प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी, पंचायत के संयुक्त मोर्चा की हड़ताल जारी

चित्र
 I SEE NEWS : संवाददाता, आनंद मिश्रा,रीवा मध्य प्रदेश संयुक्त मोर्चे की हड़ताल के पांचवें दिन भी  कमी देखने को नहीं मिली,  गर्मी के कारण सचिव संघ अध्यक्ष की तबीयत धरना स्थल पर बिगड़ी, हनुमना रीवा प्रदेश से लेकर जिले एवं जनपद तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारियों के संगठनों के, संयुक्त मोर्चे के हड़ताल के पांचवें दिन   हनुमना जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना स्थल पर, किसी प्रकार की जोश में कमी देखने को नहीं मिली और वहां उपस्थित सचिव , मनरेगा ग्रामीण, आजीविका मिशन ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना आदि के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और मध्य प्रदेश सरकार को अपनी जायज मांगों पर अति शीघ्र निर्णय लेने को कहा  इसी बीच कड़ी धूप एवं गर्मी होने की वजह से धरना स्थल पर ही सचिव संघ हनुमना के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे धरना स्थल पर मौजूद लोगों में शासन के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला ,जीआरएस संघ हनुमना के अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश सरकार हम लोगों की जायज मां...

I SEE NEWS : मुकेश सहनी के तीखे तेवर, योगी सरकार पर किया हमला, जानिए क्या कहा

चित्र
मुकेश सहनी ने योगी सरकार को लिया घेरे में कहा 'सन ऑफ मल्लाह' से डर गई यूपी सरकार  I SEE NEWS : टीम पटना बिहार सरकार में एनडीए एलाइंस के मंत्री, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे हैं उन्होंने विधायक दल की बैठक का न सिर्फ बहिष्कार किया बल्कि उनका साफ साफ कहना है कि जब सरकार 4 एलाइंस पार्टी मिलकर चला रही है तो सिर्फ 2 को ही तरजीह क्यों मिलती है। हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी बड़े और वरिष्ठ नेता हैं जिन्हें अच्छे पद मिलने चाहिए जो कि नहीं मिला है, उन्होंने योगी सरकार पर कड़ा रुख लेते हुए कहा कि, यूपी सरकार सन ऑफ मल्लाह के  आने से डर गई और हमें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया,  अगर यूपी सरकार एक मंत्री के आगमन पर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल सकती तो ऐसे सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

I SEE NEWS : देश में बेरोजगारी की मार,डोम के लिए आवेदन दिया इंजीनियरों ने !

चित्र
 I SEE NEWS : टीम दिल्ली पश्चिम बंगाल में एक सरकारी अस्पताल में शवों को संभालने के लिए  मात्र 6 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवदेन करनेवाले 8000 आवेदकों में इंजीनियर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हैं। मुर्दाघर में बोलचाल में प्रयोगशाला सहायक को 'डोम भी कहा जाता है। इस पद पर नौकरी पाने के लिए  कम से कम आठवीं पास और उम्र सीमा 18-40 साल है। वहीं मासिक वेतन 15000 रुपए है। कई आवेदक नौकरी की योग्यता के हिसाब से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है और चिंता का विषय बन गई है कि किस का सिलेक्शन किया जाए ।आपको बता दें कि देश अभी बेरोजगारी का मार झेल रहा है पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उसी का एक प्रमाण कल पश्चिम बंगाल में सामने आया और लोगों को हैरान कर दिया।

I SEE NEWS : दिल्ली में खुलेंगे सिनेमा हॉल, क्या हो गया कोरोना ख़त्म?

चित्र
  दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने शनिवार को सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी है। I SEE NEWS : टीम दिल्ली दिल्ली में सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खुल सकेंगेइसके साथ ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो को भी सोमवार से शत प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलाने का फैसला लिया है ।हालांकि किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।इसके अलावा डीडीएमए ने अंतरराज्यीय आवागमन वाली सार्वजनिक बसों को भी दिल्ली में पूरी सीट क्षमता के साथ सोमवार से परिचालित किए जाने की अनुमति दी है।मगर खड़े हो होकर यात्रा पर पाबंदी होगी। दिल्ली सरकार ने शादियों में शामिल होने वालों की संख्या भी 20 से बढा़कर 100 कर दी है बढ़ा दी है। लेकिन वहां कोविड नियमों जैसे मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। इसके अलावा अंतिम यात्रा में भी शामिल होने वालों की संख्या को भी 20 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है।

I SEE NEWS : गन लाइसेंस मामले में जम्मू कश्मीर में पड़ी सीबीआई की रेड

चित्र
  जम्मू कश्मीर में IAS के घर पर सीबीआई की छापेमारी, 22 जगहों पर पडी़ रेड I SEE NEWS : टीम दिल्ली जम्मू कश्मीर में 2012 के बाद  2 लाख से अधिक बंदूक लाइसेंस अवैध रूप से जारी किए गए हैं। इसे भारत का सबसे बड़ा गन लाइसेंस रैकेट माना जा रहा है।पिछले साल IAS अधिकारी राजीव रंजन समेत दो अधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। रंजन और इतरत हुसैन रफीकी ने कुपवाड़ा जिले के उपायुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित रूप से कई अवैध लाइसेंस जारी किए थे। सीबीआई में केस दर्ज होने के बावजूद जम्मू कश्मीर में अवैध गन लाइसेंस का गोरखधंधा जारी है। मामले के अनुसार जम्मू कश्मीर से ही पिछले एक दशक में  4.29 लाख लाइसेंस जारी किए गए। उधमपुर, जम्मू, राजोरी, शोपियां, बांदीपोरा, कुपवाड़ा जिले से सबसे अधिक लाइसेंस जारी किए गए जिनमें से अधिकतर लाइसेंस फर्जी निकले । आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है और कानून पहले से ज्यादा सख्त हो गईं है, सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है चाहे वह आला अधिकारी ही क्यों ना हो।

I SEE NEWS : मोटरसाइकिल से हटाए फटफटिया सैलेंसर, भरना पड़ सकता है जुर्माना

चित्र
हाईकोर्ट का आदेश अगर आपने मोटरसाइकिल  में लगा रखा है फटफटिया साइलेंसर, तुरंत करें बदलाव नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना। I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ़ साफ़ कहा है की मोटर व्हीकल अधिनियम के प्रवधानों को ताक पर रख कर मनमर्ज़ी से आवाज़ पैदा करने वाले वहनमालिकों को अब इसमें बदलाव करने की ज़रूरत है, नहीं तो जुर्माना भरने के लिए तैयार रहना होगा। कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को यह निर्देश देते हुए कहा है की इस तरह की हरकत से एकांतता के अधिकार का हनन होता है, साथ ही  लोगों की आज़ादी में ख़लल भी पड़ता है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अधिकारियों को ऐसी मोटरसाइकिलें चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करन केनिर्देश भी दिये हैं।  

I SEE NEWS : अब किसी भी राज्य के लोग कर सकते हैं जम्मू-कश्मीर की महिला से शादी, मिलेगा निवासी का दर्जा

चित्र
I SEE NEWS :टीम नई दिल्ली भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि  केंद्र शासित प्रदेश के बाहर विवाहित महिलाओं के जीवनसाथी को अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने की अंतिम बाधा को हटा दिया। सरकार की इस घोषणा के साथ जम्मू-कश्मीर की निवासी महिला के पति को आवास प्रमाण पत्र के लिये पात्र माना जाएगा। देश के किसी भी कोने में जम्मू कश्मीर के निवासी के साथ शादी करना संभव होगा। अब  जम्मू कश्मीर की निवासी महिला के जीवनसाथी को आवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कुछ संबंधित दस्तावेजों को जमा करने की आवश्यकता होगी, जिसमें जीवनसाथी का आवास प्रमाण पत्र और शादी से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।  

I SEE NEWS : केरल में लगा लॉकडाउन, बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला

चित्र
 I SEE NEWS : टीम दिल्ली सरकार ने पूरे राज्य में दो दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। 23 और 24 जुलाई को पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा है कि केरल और महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए सरकार के साथ-साथ हम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा सरकार द्वारा दिए कोरोना संबंधित निर्देशों का पालन करना चाहिए।

I SEE NEWS : बिहार की राजधानी पटना में चोरों का अड्डा बना AG कॉलोनी, चोरी और छिनौती पर मौन है प्रशासन

चित्र
  बिहार में बढ़ रहे अपराध के मामलों के लिए जिम्मेदार कौन ? I SEE NEWS :  टीम पटना पटना बिहार की राजधानी है यहां VVIP लोग रहते हैं यहां खुद बिहार के सूत्रधार और बिहार के संचालक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहते हैं।इसके बावजूद भी पटना का AG कॉलोनी चोरों का गढ़ बनता जा रहा है लगातार चोरी और छिनौती  से यहां के लोग परेशान हैं, हालत यह है की शाम को महिलाएं बाहर निकलने से डर रहीं हैं, AG काॅलोनी ही नहीं सूबे के लगभग हर क्षेत्र में कमोबेश यही हालात हैं। AG कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां मोटरसाइकिल चोरी, छिनौती, और अपहरन जैसे मामले आम बात हो गये हैं। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन इस पर कोई सुध नहीं ले रही है कितने लोग तो यहां के शास्त्री नगर थाना में FIR तक दर्ज कराने नहीं जाते हैं कि प्रशासन कुछ नहीं करती है उल्टा हमें परेशान होना पड़ता है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि जहां सुशासन की सरकार है और राजधानी जहां खुद सुशासन बाबू रहते हैं वहां की ऐसी दुर्दशा अशोभनीय है और सरकार पर सवाल खड़ा करती है।  यह क्षेत्र  दीघा  विधानसभा में आता है यहां  के विधायक संजीव चौ...

I SEE NEWS : ऑल इण्डिया पत्रकार एकता ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में धूमधाम से मनाया गया

चित्र
  I SEE NEWS :  टीम आगरा  ऑल इण्डिया पत्रकार एकता सहायता ट्स्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं महापुरुष दिवस मंगलवार दिनांक 20/7/2021 को आगरा में धूमधाम से मनाया गया । संगठन के सभी पदाधिकारीगण  एवं पत्रकार साथियों ने अध्यक्ष गोविंद कुमार गौरव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला के साथ उनका स्वागत किया । गोविन्द कुमार गौरव ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम पूरे देश के पत्रकार एकजुट हो जिससे संगठन के साथ हमारी ताकत  को एक मजबूती मिले तथा पत्रकार सुरक्षा विधेयक पर बृहद रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे पारित कराना बहुत ही आवश्यक है जिस प्रकार उत्तर प्रदेश एवं पूरे देश मे पत्रकारों पर हो रहे हमले ,झूठे मुकदमे एवं शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर भी उन्होंने जोर दिया । इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार वर्मा को सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द कुमार गौरव की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के लिए लगातार किए गए अच्छे कार्यों के लिए सराहना की ।कार्यक्रम मे...

I SE E NEWS : यूपी में जल्द होगा कर्मचारियों के शिकायतों का समाधान - योगी का बड़ा फैसला

चित्र
  उत्तर प्रदेश में आया कर्मचारियों के लिए बडा़ फैसला  शिकायतों के समाधान के लिए मिला अलग  से एक दिन I SEE NEWS : टीम लखनऊ मंगलवार को लोकभवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी  आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि हर कार्यालय में उच्चाधिकारी सप्ताह में एक दिन एक घंटा कर्मचारियों की समस्याओं, शिकायतों का संज्ञान लें। अक्सर देखा गया है कि दैनिक कामकाज की व्यस्तताओं के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे ऐसे प्रकरण लंबित रह जाते हैं। वेतन विसंगति का मसला हो, पदोन्नति में देरी समस्या हो या फिर दैनिक कामकाज से जुड़ी कोई और परेशानी, हर प्रकार की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढ़ग से किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के अधीन कार्यरत किसी कार्मिक की मृत्यु अगर कोविड संक्रमण से हुई हो तो विभाग द्वारा संबंधित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखी जाए। अनुग्रह राशि का भुगतान हो या मृतक आश्रित सेवायोजन अथवा अन्य कोई प्रकरण, कोई फाइल लंबित न रहे।

I SEE NEWS ;हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव बने राकेश कुमार त्रिपाठी |

चित्र
I SEE NEWS : जलालपुर के रहने वाले राकेश कुमार त्रिपाठी को हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव युवा मनोनीत किया गया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने मनोनीत किया, राजेश कुमार त्रिपाठी समाज के प्रति संवेदनशील और जुझारू रहे हैं वह समाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं राकेश कुमार त्रिपाठी ने हाल ही में राशन कार्ड को लेकर सरकार को घेरे में लिया था उन्होंने कहा था कि सरकार राशन कार्ड घर घर तो पहुंचाएगी लेकिन कब तक इसका अभी तक कोई भी दिनांक या समय तय नहीं किया हैऔर यह मांग करते रहे हैं कि सरकार राशन कार्ड घर घर पहुंचाने की समय सीमा तय करें  

I SEE NEWS : निष्ठावान संगठन के साथ, यूपी में फिर एक बार आएगी योगी जी की सरकार

चित्र
 I SEE NEWS :  मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोकबंधु रामगोपाल काका  ने सोमवार को बृंदावन ,मथुरा में संगठन  के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को  अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि हम सभी लोग सक्रिय होकर संगठन  के हित में सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हम हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने जिला यूनिट ,युवा मोर्चा,  अल्पसंख्यक व महिला मोर्चा, तथा आईटी संयोजकों और मोर्चो के पदाधिकारियों को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का टास्क देते हुए कहाकि हमारा संगठन अपने लक्ष्य को हासिल करने में पूरी तरह से समर्पित  है ।लोकसभा 2019 में अपने आप को सफलतापूर्वक प्रमाणित कर चुका है उन्होंने फिर एक बार उत्तरप्रदेश योगी जी के नेत्रत्व में भगवा परचम लहराने के मिशन के सभी कर्मयोगियों को सक्रिय करने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव पहले से भी अधिक बहुमत के साथ जीतकर उत्तर प्रदेश में योगी जी राष्ट्रवादी, विकासवादी जनप्रिय  सरकार को दोबारा भी बनाएं। काका ने सीधे तौर पर सभी राष्ट्रीय , प्रदेश व प्रांतीय पदाधिक...

I SEE NEWS : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार,अश्लील फिल्में बनाने का आरोप

चित्र
  क्राइम ब्रांच का खुलासा, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बनाते थे अश्लील फिल्में I SEE NEWS : संवाददाता,अंकित रंजन मुंबई मशहूर बिजनसमैन  और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा  को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया  है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें  एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास सारे सबूत हैं और ये सबूत पर्याप्त है।

I SEE NEWS ; आखिरकार पंजाब कांग्रेस की उलझन सुलझ गयी, सिद्दू बने प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
I SEE NEWS : पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। यह खबर आते ही सिद्धू के घर के बाहर मिठाइयां बांटी जाने लगीं। सूत्रों की माने तो अमरिंदर सिंह अब तक नाराज चल रहे हैं और  उन्होंने अब तक एक भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे अश्वनी कुमार ने कहा कि पार्टी की एकता के हित में कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय को सभी लोगों को स्वीकार करना चाहिए।  

I SEE NEWS : भारत विकास संघ के साप्ताहिक वर्चुअल मीटिंग में शराब सेवन के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा

चित्र
  I SEE NEWS :भास्कर तिवारी ,रायबरेली उत्तर प्रदेश भारत विकास संघ की साप्ताहिक वर्चुअल मीटिंग प्रत्येक रविवार की भांति आज भी संपन्न की गई जिसका मुख्य टॉपिक शराब के सेवन से उत्पन्न दुष्परिणाम एवं इसके रोकथाम पर चर्चा था।मीटिंग को योग गुरु श्री एमपी शुक्ला जी द्वारा प्रार्थना से प्रारंभ किया गया। भारत विकास संघ के अधिकतम पदाधिकारियों ने इसमें  भाग लिया और अपने अपने विचार प्रगट किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव राठौर जी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शराब से अनेकों हानियां, अनेकों हादसे घटित हो रहे हैं तथा अनेकों परिवार इस लत के कारण बर्बाद हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारत विकास संघ के मंडल अध्यक्ष लखनऊ श्री शिवा पाण्डेय जी ने कहा कि शराब से  और भी अनेकों नुकसान होते हैं जैसे मार्ग दुर्घटना, व्यक्ति का खुद पर नियंत्रण ना होना, लीवर आदि का खराब होना आगे उन्होंने कहा की शराब के अधिक सेवन से व्यक्ति समाज में अराजक तत्व बनकर उभरता है और अराजकता फैलाता है जिससे कि समाज पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसी प्रकार भारत विकास संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त ...

I SEE NEWS : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में हुआ सभा का आयोजन

चित्र
  I SEE NEWS :टीम लखनऊ समाज सेवी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव शिवम मणि त्रिपाठी द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अथवा संगीता यादव पूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार से मिलकर आम जनमानस व अपने क्षेत्र की बहुत सारी समस्याओं को लेकर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे यहाँ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व पूर्व राज मंत्री संगीता यादव को समस्याओं को अवगत कराया वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनके साथ पहुंचे समस्त लोगों की समस्याओं को सुना व आश्वासन दिया उनकी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाएगा इस मौके पर  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण भारी संख्या में मौजूद रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं अथवा पदाधिकारी गणों ने प्रदेश महासचिव शिवम मणि त्रिपाठी को आश्वासन दिया कि वह पार्टी में अपनी सक्रियता बनाए रखें जनता बीच रह कर कार्य करें उनके साथ आये हर  एक कार्यकर्ता व आम जनता की हर समस्या का निदान जल्द से जल्द कराया जाएगा।

I SEE NEWS : कोरोना की तीसरी लहर, फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार, 24 घंटे में 510 से ज्यादा मौत

चित्र
  हो जाएं सावधान! करोना का  तीसरा चरण कभी भी ले सकता है आपको चपेट में I SEE NEWS :टीम  नई दिल्ली कोरोनावायरस एक बार फिर से प्रकोप जमाने को तैयार बैठा है नए मामले 40 हजार के पार हो गए हैं, वहीं एक्टिव केस भी 4 लाख पर पहुंच गए हैं  हैं। भारत सरकार द्वारा  जारी  आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 41 हजार 157 नए मामले आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.31 फीसदी हो गई है।डब्ल्यूएचओ  और स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं है

I SEE NEWS : कई राज्यों के मुख्यमंत्री पर गिर सकती है गाज !

चित्र
  बीजेपी देख रही अपने मुख्यमंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, हो सकता हैबड़ा बदलाव I SEE NEWS :टीम दिल्ली भारतीय जनता पार्टी  की सत्ता वाले कई राज्यों में नेतृत्व बदलाव के आसार हैं। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय नेतृत्व की हाल की मुलाकातों और चर्चाओं के बाद वहां पर भी बदलाव  के हालात बन रहे हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों की भी  समीक्षा की जा रही है, जिनमें  अब  भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान किसी भी तरह की नरमी बर्तने  को तैयार नहीं हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में फेरबदल इस बात का पूरा संकेत देती है कि पार्टी से आए  कोई भी मंत्री हो या राज्य के मुख्यमंत्री हो उसके नेतृत्व को बदलने में आलाकमान देर नहीं करेगी ।

I SEE NEWS : तालिबान पर भारत का कड़ा रुख कहा - अतीत अफगानिस्तान का भविष्य नहीं हो सकता

चित्र
I SEE NEWS :  टीम दिल्ली  विदेश मंत्री ने भारत का यह नजरिया दोहराया है कि पिछले दो दशकों में काबुल ने जो पाया है, उसे यूं ही नहीं गंवाया जा सकता। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान का भविष्य उसका अतीत नहीं हो सकता। एक पूरी नई पीढ़ी की अलग-अलग उम्मीदें होती हैं। हमें उन्हें निराश नहीं करना चाहिए।'  शंघाई सहयोग संगठन 8 सदस्यों वाला एक आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जिसमें, भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। इनके अलावा चार देशों- अफगानिस्तान, ईरान, मंगोलिया और बेलारुस को ऑब्जर्वर का दर्जा प्राप्त है।

I SEE NEWS : सुबह में दिलीप कुमार का इंतकाल , रात में जश्न मनाया कपूर खानदान,बॉलीवुड की दोहरी नीति

चित्र
  कमाल आर खान (केआरके) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन 5 बजे दफनाया गया और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी का बर्थडे पार्टी का लुत्फ उठाया।  अगर दिलीप साहब के लिए भी इज्जत नहीं है तो फिर किसकी इज्जत है?'' बुधवार को नीतू कपूर ने  अपना 63वां जन्मदिन मनाया था। नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान,रणधीर कपूर, अरमान जैन, सोनी राजदान, कुणाल कपूर, रिद्दिमा के पति भरत साहनी समेत और भी लोग  पार्टी में शामिल हुए थे। करीना कपूर ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।उसके बाद से ही यह फोटोज वायरल हो गयी और बॉलीवुड पर सवाल खड़ा कर दिया, लोगों का कहना है कि इस तरह की दोहरी नीति और सोच बॉलीवुड के अस्तित्व और भविष्य को दर्शाता है।  अब सवाल यह खड़ा उठता है कि क्या कपूर खानदान खान परिवार को नापसंद करती है ? या फिर कुछ और वजह है जश्न मनाने की, खैर जो भी हो दिलीप कुमार साहब का इंतकाल बॉलीवुड की एक ...

I SEE NEWS : कांवड़ यात्रा को लेकर अब तक बना हुआ है सस्पेंस

चित्र
 धार्मिक अधिकार से ऊपर है जीने का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट I SEE NEWS : कावड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि कावड़ यात्रा के परमिशन पर दोबारा विचार किये जाने की जरूरत है। कोविड-19 के मद्देनजर प्रतीकात्मक यात्रा के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जीने का अधिकार सर्वोपरि है । अदालत ने राज्य सरकार को 19 जुलाई (सोमवार) तक इस बारे में जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने कहा 'भारत के नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन का अधिकार सर्वोपरि है। अन्य सभी भावनाएं चाहे धार्मिक हों वह इस मूल मौलिक अधिकार के अधीन हैं।'

I SEE NEWS : क्या बिहारी बाबू फिर बदलेंगे पाला ?

चित्र
                  कांग्रेस के 'शत्रु' बनेंगे टीएमसी के मित्र I SEE NEWS :  टीम दिल्ली कांग्रेस में उपेक्षित खामोश शत्रु बाबू नई राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे हैं । पटना साहिब से दो बार सांसद रह चुके शत्रुघन सिन्हा ने 2019 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था , जिसमें उन्हें रविशंकर प्रसाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से उन्हें कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में जिस तरह ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को मात दी है उससे शत्रुघ्न सिन्हा काफी प्रभावित बताए जा रहे हैं।  इसके बाद उन्होंने ममता दीदी की जमकर तारीफ भी की थी। माना ये भी जा रहा है कि 2024 के आम चुनाव में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बडा़ चेहरा बन सकतीं हैं। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी में अपनी जगह तलाशने में जुटे हैं इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि 21 जुलाई को शहादत दिवस के आयोजन के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ममता दीदी के पाले में जा सकते हैं।

I SEE NEWS : झमाझम बारिश से दिल्लीवासियों के सुहावने दिन, गर्मी से मिली राहत

चित्र
  अगले 5 दिन तक होगी यूपी और दिल्ली में झमाझम बारिश I SEE NEWS : टीम दिल्ली मंगलवार को दिल्ली का मौसम सुहावना हुआ और दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली, राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।जिसके कारण कुछ सड़कों पर जलजमाव के कारण जाम लग गया। अब, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में मानसून आने में देर कर दी जिससे  लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है।  लेकिन अब मानसून की शुरुआत हो चुकी है तथा कई अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

I SEE NEWS : वृक्षारोपण कर, प्रकृति के लिए लोगों को दिया बड़ा संदेश

चित्र
पेड़ो बिना हो जायेगा जीवन अपूर्ण, वृक्षारोपण करके करो प्रकृति को परिपूर्ण। गोपाल झा I SEE NEWS :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेला सिमरी इकाई के द्वारा ABVP  के 73 वे स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के उपलक्ष में स्थानीय विद्यालय सर्वोदय महावीर इंटर विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमे "  मौके पर अपने विचार को रखते हुए प्राचार्य हरेराम तिवारी ने  बताया की आज मानव जीवन बड़े संकट से जूझ रही है, लोग साफ पानी हवा के लिए त्रासद है इस कारन बीमारियां भी फैल  रही है।  इस परिस्थिति में विद्यार्थी परिषद ने लाखो वृक्ष लगा कर एक सकारात्मक कदम उठाया है जो दूरगामी प्रभाव देगा। वही प्रखंड सह संयोजक गोपाल झा ने ABVP के ऐतिहासिक प्रिस्टभूमि को स्मरण दिलाते हुए बताए  इस पर्यावरण रूपी विपत्ति पर भी विद्यार्थी परिषद का यह अभियान जिसमे लाखो पेड़ लगाया है प्रदुषण को कम करने में  सफलता जरूर मिलेगी।अंकित कुमार एवं अभिषेक झा ने संयुक्त रूप में अपनी बातों को रखते हुए कहा की जब तक प्रदुषण पर कमी नहीं आती तब तक विद्यार्थी परिषद् वृक्षारोपण अभियान को  निरंतर च...

I SEE NEWS : वाराणसी को "बाबा" ने दिया नयाब तोहफा, मिला रुद्राक्ष

चित्र
  रुद्राक्ष का उद्घाटन करने पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए विश्व में क्यों प्रसिद्ध होगा रुद्राक्ष I SEE NEWS : टीम लखनऊ जापान और भारत की दोस्ती  का  एक  नायाब तोहफ़ा रुद्राक्ष जो उत्तर प्रदेश  के वाराणसी को मिला है ,जहां कन्वेंशन सेंटर की नींव  2015 में उस समय पड़ गई थी, जब जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लेकर आए थे। आइए जानते हैं रुद्राक्ष है क्या और क्यों होगा विश्व में प्रसिद्ध ! यहां बड़े म्यूजिक कंसर्ट, कांफ्रेंस,नाटक और प्रदर्शनियों जैसे कार्यक्रम दुनिया के बेहतरीन उपकरणों और सुविधाओं के साथ कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि शहर के अनुरूप इसका नाम  रुद्राक्ष रखा गया है। इसमें स्टील के एक सौ आठ रुद्राक्ष के दाने भी लगाए  गए है। जो देखने में अत्यंत खूबसूरत लग रहा है। रुद्राक्ष को शिवलिंग के आकार का  बनाया गया है, जो उसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। 186 करोड़ से भी अधिक  लागत से बने  रुद्राक्ष में 110 से ज्यादा  गाड़ियों की पार्किंग  बेसमेंट में है। रुद्राक्ष को देखने विदेश से भी आएं...

I SEE NEWS : अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान ! जानिए पूरा मामला

चित्र
  जम्मू में फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौटा I SEE NEWS :   टीम दिल्ली जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मंगलवार देर रात BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) ने एक संदिग्ध ड्रोन देखा। बीएसएफ के जवानों ने इस ड्रोन पर लगातार फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन गायब हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्रोन पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था और बीएसएफ की फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया। इस मामले को लेकर बीएसएफ ने एक बयान भी जारी किया है। बयान के मुताबिक, '13 और 14 जुलाई के दरम्यानी रात में जवानों को अरनिया सेक्टर में रात 9 बजकर 52 मिनट के आसपास एक लाल रंग की चमकती लाइट दिखाई दी। सतर्क जवानों ने बिना समय गवाएं तुरंत ही लाल चमकती लाइट पर फायरिंग शुरू कर दी , जिसकी वजह से ड्रोन वापस लौट गया। इसके बाद इलाके की तलाशी भी ली गई। हालांकि, अभी तक कुछ भी मिला नहीं है।'

I SEE NEWS : बिहार के सीएम नीतीश कुमार से असहमत डिप्टी सीएम रेणू देवी ! आइए जानते हैं क्या कहा

चित्र
जनसंख्या नियंत्रण नीति पर सीएम और डिप्टी सीएम का अलग-अलग  बयान I SEE NEWS :   टीम पटना यूपी में जनसंख्‍या नियंत्रण नीति लागू होने के बाद इस पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी राय दी है जिसमें उन्होंने जनसंख्‍या नियंत्रण  कानून को गैरजरूरी बताते हुए महिलाओं को शिक्षित बनाए जाने की बात कही है। वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणू देवी ने इस विषय पर दो अलग-अलग बयान दिए हैं पहले तो उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कानून के ऐलान को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि बिहार में भी ऐसे ही जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। लेकिन कुछ ही देर बाद उपमुख्यमंत्री रेणू देवी ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर पुरुषों को जागरूक करना ज्यादा जरूरी है।उन्होंने आगे कहा कि अक्सर देखा गया है कि बेटे की चाहत में परिवार का आकार बड़ा हो जाता है और इस पर नियंत्रण के लिए पुरुषों का जागरूक होना अधिक जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी गर्भनिरोधक गोलियों के वितरण, परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्‍था कराने की ...

I SEE NEWS : बिहार में ऑन स्पॉट होगा जनता की समस्याओं का समाधान !

चित्र
  बिहार में 5 साल बाद, फिर लगेगा जनता दरबार I SEE NEWS :  टीम पटना पांच साल बाद आज (सोमवार) फिर से शुरू हो रहा है 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम’। अर्से बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने बैठकर लोगों की  समस्या तथा शिकायत सुनेंगे और ऑन स्पॉट उन समस्याओं के निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को देंगे। 12 जुलाई को स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति  जनजाति कल्याण,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण,विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों पर शिकायतें सुनी जाएंगी। इन महकमों के संबंधित मंत्री तथा अफसरों को भी कार्यक्रम में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल के पालन की पूरी तैयारी की गयी है।मास्क, सैनिटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है। सोशल मीडिया साइट पर इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा।  आप इसे यहां लाइव देख सकते हैं : https://cm.bihar.gov.in/live https://www/facebook.com/iprdbihar https://twitter.com/iprd_bihar https...

I SEE NEWS : एक तो महंगाई की मार, ऊपर से मंत्री के शब्दों का अत्याचार !

चित्र
  देश की जनता करोना की मार के साथ-साथ महंगाई की मार  झेलने पर मजबूर हो गई है। दोहरी मार के चलते जनता त्रस्त है और सरकार इस पर कुछ बोल नहीं रही है। पेट्रोल डीजल के दाम कदम बढा़ते बढा़ते शतक पार कर गये । अब लगभग हर राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमत 100 से अधिक हो गई , इसी बीच सरसों तेल ने रही सही कसर पूरी कर दी, जब लोग सरसों तेल की महंगाई को कोस ही रहे थे तब रसोई गैस अपने दाम में तेजी ला दी महंगाई का यह सिलसिला यही नहीं रुकता है लगभग हर जरूरी सामान की कीमत आसमान छू रही है।  सबसे चिंता की बात ये है कि महंगाई कब तक रुकेगी, यह ना सरकार को पता है ना जनता को, ऊपर से एमपी के मंत्री जले पर नमक छिड़कते हुए यह बोल गए कि परेशानी में ही जिंदगी का आनंद है। अरे साहब अब इनको कौन समझाए कि नेताओं तथा मंत्रियों की तरह आम आदमी का खर्च सरकार नहीं उठाती।

I SEE NEWS : बिहार में कल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिए किन कक्षाओं को मिली अनुमति।

चित्र
  12 जुलाई खुलेंगें 10 वीं से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थान । I SEE NEWS : टीम पटना बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए स्कूल और कॉलेज को वायरस का प्रकोप कम होने  पर अब पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, 5 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सीएमजी की बैठक में 12 जुलाई से 10वीं से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थानों को आधी क्षमता के साथ खोला जाएगा।वैसे संस्थान या विद्यालय जहां नामांकन अधिक हैं, दो पालियों में संचालित किये जायेंगे सभी विद्यार्थी अथवा शिक्षक को मास्क  लगाना अनिवार्य होगा तथा कोरोना के हर नियम का पालन करना होगा। अगर कोई भी संस्था कॉलेज अथवा स्कूल नियम का उल्लंघन करती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

I SEE NEWS : आम आदमी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने पानी को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया ! जानिए पूरा मामला

चित्र
  दिल्ली में पानी की समस्या पर मचा बवाल ! I SEE NEWS :  टीम दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक  सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा सरकार राजनीतिक कारणों से जानबूझ कर दिल्ली के हक का पानी रोक कर दिल्ली के लोगों को परेशान कर रही है। भारद्वाज का कहना है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली आने वाले पानी को रोक रखा है और प्रतिदिन 100 एमजीडी पानी कम भेजा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी  तथा  केंद्र सरकार  की इस घटिया राजनीति को सहा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर दिल्ली को पूरा पानी नहीं मिला तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता  का पानी कनेक्शन काट देंगे।

I SEE NEWS : पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर मध्य प्रदेश के मंत्री का बेतुका बयान ! जानिए क्या कहा

चित्र
 मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश का जले पर नमक छिड़कने वाला बयान सामने आया है। I SEE NEWS :  टीम दिल्ली   मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जब सवाल पूछा गया तो उसका अटपटा जवाब देकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आए तो आनंद भी नहीं आता है। एक तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई से जनता परेशान है उस पर नेताओं की ऐसी बयानबाजी जले पर नमक छिड़कने का काम करती है।   अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारे मंत्रियों और नेताओं को गलत बयान बाजी करने से बचने को कहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ मंत्री और नेता अपने ही राग पर चलते हैं।

I SEE NEWS : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, ईवीएम से मुखिया तो बैलेट पेपर से बनेंगे सरपंच।

चित्र
  पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को दिखाना होगा कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट। I SEE NEWS : टीम पटना जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि  नियम तो है लेकिन चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद ही सब स्पष्ट होगा। खास नियम यह भी बनाया गया है कि चार पदों पर ईवीएम से मतदान होगा और दो पदों पर बैलेट से। मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम से तो सरपंच व पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। जिला परिषद के उम्मीदवारों को नामांकन के लिए 2 हजार रुपये का चालान कटवाना होगा तथा मुखिया, पंचायत समिति और  सरपंच को एक हजार रुपये, पंच और वार्ड के सदस्य को 250 रुपये का चालान कटाना होगा। वहीं एससी, एसटी को नामांकन शुल्क की आधी राशि का चालान कटाना होगा साथ में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिखाना अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव की तैयारी सरकार के साथ-साथ प्रतिनिधि भी जोर शोर से कर रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण तय समय पर पंचायत चुनाव नहीं हो पाया था जिसके कारण प्रतिनिधियों द्वारा सरकार को घेरे में लिया गया था सरकार अब जल्द ही पंचायत चुनाव  कराने की तैयारी में लगी है।