संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तर प्रदेश का सिस्टम हुआ अपंग, बाइक पर शव ले गया पिता

चित्र
 न ऑक्सीजन और न मिला इलाज, बेटी की मौत के बाद एंबुलेंस भी नहीं हुई नसीब तो बाइक पर शव ले गया पिता I SEE NEWS : नई दिल्ली क्रोना काल में प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लाचारी और बेबस का आलम हर रोज देखने को मिल रहा है। कहीं ऑक्सीजन की कमी तो कहीं इलाज के अभाव में लोग अपनों की गोद में ही दम तोड़ रहे हैं। कोरोना काल में हो रही मौतों के चलते लोग एक-दूसरे के पास जाने से भी कतरा रहे हैं। सरकारी सिस्टम की लापरवाही के चलते तीमारदार अपनों के शव या तो रिक्शा पर ले जा रहे हैं या फिर बाइक पर। लाचारी इतनी कि कोई चाह कर भी मदद को आगे नहीं आ पा रहा। ऐसा ही एक मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले से सामने आया है। यहां सांस लेने में समस्या आने पर अपनी बेटी को लेकर टूंडला से फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में आए पिता को मायूसी हाथ लगी। उसको वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते भर्ती करने से मना कर दिया। पिता के हाथों में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में बाइक से ही शव को पिता साथी की मदद से लेकर चला गया।टूंडला के जरौली कला का है। यहां के शिवनारायण की बेटी की तबियत खराब हुई थी। बेटी को सांस लेने में दिक्कत आई ...

बीजेपी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बेतुका बयान

चित्र
  मनोहर लाल खट्टर के बिगड़े बोल कहां शोर मचाने से मरे हुए लोग वापस नहीं आएंगे I SEE NEWS :नई दिल्ली हरियाणा के मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक बयान सामने आया है कोरोना संक्रमण से हो रही मौतें और आंकड़ों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को एक बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है। पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री खट्टर ने से मौत के आंकड़े छुपाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह समय आंकड़ों पर ध्यान देने का नहीं है. हमारे शोर मचाने से मरे हुए लोग वापस नहीं आएंगे।

मोदी सरकार कोरोना मे पूरी तरह से नाकाम

चित्र
 दिल्ली में हाहाकार, अंतिम संस्कार के लिए भी 20 घंटे तक का इंतजार I SEE NEWS: नई दिल्ली मोदी सरकार बिल्कुल नाकामी साबित हो रही है जलाने के लिए शमशान और भर्ती के लिए हॉस्पिटल खाली नहीं बचा,कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने  राजधानी दिल्ली को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी से सैकड़ों मरीजों की जान जा रही है। कहीं ऑक्सीजन की कमी से तो कहीं, जीवन रक्षक दवाओं की कमी के कारण। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 20 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली के श्मशान घाटों के आस-पास, फर्श पर आपको शव लावारिस अवस्था में पड़े हुए मिलेंगे। अंतमि संस्कार के लिए आए परिजनों के वाहनों की लंबी कतारें इस बात की गवाही दे रही है कि स्थिति कैसी है। ऐसी तस्वीरों दिल्ली की आत्मा को हिला देने वाली है।

PMCH की बड़ी लापरवाही डेड बॉडी किसी और का दिया किसी और को

चित्र
  बिहार के जाने-माने अस्पताल पी. एम. सी. एच. लापरवाही के सारी हदें पार कर दी है I SEE NEWS : टीम पटना PMCH के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज राजकुमार भगत की मौत के बाद उसे बाढ़ का मरीज चून्नू बताकर उसके शव को चून्नू के परिजनों को सौंपा गया। इस बीच शव का दर्शन भी परिजनों को नहीं करने दिया गया। जब बांसघाट पर लाश जलाने की बारी आई तो पत्नी ने अंतिम बार शव का चेहरा देखने की मिन्नत डोम राजा से की। जब पत्नी ने मृतक को देखा तो उसके होश उड़ गए।   कहा मेरे पति नहीं हैं। इसके बाद चून्नू के भाई समेत कई अन्य परिजनों ने भी शव को देखा। फिर सबलोग  पीएमसीएच पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टरों और कर्मियों को हकीकत बताई। परिजनों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद हंगामा करने पर चुन्नू के भांजे को पीपीई किट पहनाकर अंदर भेजा गया तो उसने देखा कि उसका मामा की हालत अच्छी है और वह अस्पताल में ही है

SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

चित्र
 SC/ST ऐक्ट के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला, कहा स्वतः नहीं लगेगा कानून I SEE NEWS : टीम दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को SC/ST एक्ट को लेकर एक बेहद ज़रूरी फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि, अब किसी दलित वर्ग या अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति के ऊपर अत्याचार होता है तो बिना जांच और बिना किसी ठोस आधार के SC/ST कानून नहीं लगया जाएगा। SC/ST कानून तभी लगाया जाएगा जब यह साबित हो जाए कि दलित वर्ग या अनुसूचित वर्ग होने की वजह से ही अपराध हुआ है। आपको बता दें कि, जस्टिस D Y चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने फैसला लिया है कि, अगर कोई दलित वर्ग या अनुसूचित जाति के ऊपर कोई अपराध होता है तो मामले की पूरी जांच करने के बाद ही SC/ST एक्ट की धारा 3 (2) (5) लगाया जाए। इससे पहले अगर कोई दलित वर्ग या अनुसचित जाति के ऊपर दुराचार होता था तो खुद ब खुद SC/ST एक्ट लागू हो जाता था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला सभी स्कूल बंद

चित्र
 कोरोनावायरस को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद I SEE NEWS :टीम दिल्ली दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला  तेजी से बढ़ते  कोरोना   मामलों के मद्देनजर एक बार फिर दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करते हुए सभी क्लासों को रोक दिया गया है। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की फिजीकल मोड़ में चल रही अकादमिक व परीक्षा संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं।  अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ''कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।

कोरोनावायरस को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला

चित्र
 बिहार में सात बजे शाम तक ही खुलेंगी दुकानें, 18 अप्रैल तक के लिए बंद हुए स्कूल-कॉलेज I SEE NEWS : टीम पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए  11 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज को बंद होने की अवधि को, एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। यानी अब 18 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।

महाराष्ट्र मे 30 अप्रैल तक दुकान मॉल्स और मार्केट रहेंगे बंद

चित्र
 महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक दुकानें और मॉल बंद,दवाई खिलाने और सब्जी की दुकान खोलने के ही आदेश I SEE NEWS: टीम महाराष्ट्र   महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक दुकानें, मॉल्स और मार्केट्स बंद रहेंगे। हालांकि, रोजमर्रा की चीजों वाली दुकानें, दवाई की दुकानें और सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।  उद्धव सरकार ने कैबिनेट बैठक में ट्रांसपोर्ट को लेकर जो फैसला लिया है, उसके तहत पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा। हालांकि, कोई भी यात्री प्राइवेट और पब्लिक बसों में खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेगा। लोकल ट्रेनों के लिए ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अलावा, दो यात्री बैठ सकेंगे, प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम

कोरोनावायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त फैसला

चित्र
 कोरोनावायरस पॉजिटिव एक व्यक्ति भी मिला पूरा मोहल्ला होगा सील, UP CM योगी आदित्यनाथ का आदेश I SEE NEWS : संवाददाता ,भास्कर तिवारी : उत्तर प्रदेश सरकार ने कंटेनमेंट जोन का दायरा नए सिरे से तय कर दिया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक एक केस होने पर 25 मीटर और एक से अधिक होने पर 50 मीटर को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। 25 मीटर के दायरे में 20 घर और 50 मीटर के दायरे में 60 घर होंगे। इसमें क्षेत्र के हिसाब से बदलाव हो सकता है  मुख्य सचिव ने कहा है कि अंतिम पॉजिटिव केस के सैंपल कलेक्शन की तिथि से 14 दिन तक संबंधित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बना रहेगा। यदि अंतिम पॉजिटिव केस को सैंपल कलेक्शन की तिथि 14 दिनों तक कोई अन्य केस उस क्षेत्र में नहीं पाया जाता है तो ऐसे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी रोजाना कोविड-19 केस की जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को देगा। कंटेनमेंट जोन के सर्वेक्षण के लिए आवासों की संख्या और टीम का निर्धारण किया जाएगा। दिशा निर्देश जारी किया जाएगा

मधुबनी में 5 लोगों की मौत का इंसाफ मांगते बच्चे

चित्र
 बिहार के मधुबनी में 5 लोगों की मौत से, गांव में तनाव का माहौल I SEE NEWS :टीम पटना बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन हुए जघन्य नरसंहार में एक ही परिवार के 5 राजपूतों की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।  महमदपुर गांव से दो दिनों में पाँच अर्थियां उठ चुकी हैं। पांचों मृतक एक ही परिवार के हैं। तीन सगे भाई हैं, जबकि चौथा चचेरा भाई है। एक इनके चाचा है इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गांव के पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह के तीन पुत्र रणविजय सिंह, विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू व अमरेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। सुरेंद्र सिंह के भाई स्व. तेज नारायण सिंह के पुत्र राणा प्रताप सिंह की भी मौत हो गई है। उनके चाचा रुद्रनारायण सिंह की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई, परिवार में पाँच महिलाओं की मांग उजड़ चुकी है। बच्चे अनाथ हो गए हैं। स्वजनों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। तीन मौत तो सोमवार को ही हो गई। मंगलवार को पटना में इलाज के दौरान अमरेंद्र सिंह और रुद्र नारायण सिंह ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को अमरेंद्र का अंतिम संस्कार किय...

बिहार में 11 अप्रैल तक सभी स्कूल कॉलेज बंद

चित्र
 कोरोना को देखते हुए  नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,11 अप्रैल तक सभी स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, सार्वजनिक आयोजन  पर  लगाई रोक I SEE NEWS :टीम पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला  लेते हुए 11 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया,शनिवार की शाम को एक अणे मार्ग में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक-से-अधिक जांच कराएं। आरटीपीसीआर जांच को और बढ़ाएं। जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना संक्रमण के मामलों का पता चलेगा। कोरोना से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए अलर्ट और एक्टिव रहें। साथ ही लोगों को कोरोना से सचेत रहने की जरूरत है। लोग सचेत रहेंगे तो कम से कम नुकसान होगा।

बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग मचा हड़कंप

चित्र
  समस्तीपुर में राजधानी एक्सप्रेस के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, रेल ने तुरंत की करवाई I SEE NEWS : टीम पटना बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर  प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गयी। आग व धुआं देख यात्रियों में बोगी से निकलने के लिए आपाधापी लग गयी। इधर, कोच में आग लगने की सूचना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया।  जल्दी जल्दी मे अधिकारियों की टीम स्टेशन पर पहुंची। जांच के बाद रेलवे ने बताया कि केवल धुआं निकला था जिससे गंध आ रही थी। बोगी में आग नहीं लगी थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैल रहा है

चित्र
 कोरोना का कहर जारी , 24 घंटे में 81,468नए केस, 462 लोगों की मौत I SEE NEWS : टीम दिल्ली कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के बाद कोरोना छह महीने के टॉप पर चल रहा है। भारत में पहले जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों में देशबर में 81 हजार 466 मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर 469 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 63 हजार 3 सौ 96 पहुंच गया है। पूरे देश में कोरोना त्राही-त्राही मचा रखी है