I SEE NEWS : वृक्षारोपण कर, प्रकृति के लिए लोगों को दिया बड़ा संदेश
पेड़ो बिना हो जायेगा जीवन अपूर्ण, वृक्षारोपण करके करो प्रकृति को परिपूर्ण। गोपाल झा
I SEE NEWS :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेला सिमरी इकाई के द्वारा ABVP के 73 वे स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के उपलक्ष में स्थानीय विद्यालय सर्वोदय महावीर इंटर विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमे "
मौके पर अपने विचार को रखते हुए प्राचार्य हरेराम तिवारी ने बताया की आज मानव जीवन बड़े संकट से जूझ रही है, लोग साफ पानी हवा के लिए त्रासद है इस कारन बीमारियां भी फैल रही है। इस परिस्थिति में विद्यार्थी परिषद ने लाखो वृक्ष लगा कर एक सकारात्मक कदम उठाया है जो दूरगामी प्रभाव देगा। वही प्रखंड सह संयोजक गोपाल झा ने ABVP के ऐतिहासिक प्रिस्टभूमि को स्मरण दिलाते हुए बताए इस पर्यावरण रूपी विपत्ति पर भी विद्यार्थी परिषद का यह अभियान जिसमे लाखो पेड़ लगाया है प्रदुषण को कम करने में सफलता जरूर मिलेगी।अंकित कुमार एवं अभिषेक झा ने संयुक्त रूप में अपनी बातों को रखते हुए कहा की जब तक प्रदुषण पर कमी नहीं आती तब तक विद्यार्थी परिषद् वृक्षारोपण अभियान को निरंतर चलाती रहेगी क्यूंकि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश हित व समाज हित में काम करती रही है और आगे भी करता रहेगा।
वहीं विद्यालय के शिक्षक संजय ठाकुर एवं जयशंकर प्रसाद ने बताया कि वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना ही वृक्षारोपण है, प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना, मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन व्रक्ष ही रहे हैं ।
अंत में धन्यवाद हर्ष सिंह ने दिया और साथ ही परिषद के कार्यक्रम में सहयोग करते रहने की अपील की। मौके पर विद्यालय के शिक्षक के रूप में रणधीर कुमार,पीयूष कुमार,संजय ठाकुर,शिवकांत झा,किशोर कुमार,त्रिपुरारी चौधरी,वेंकेट रमण एवं विवेक सिंह,अंकित कुमार,गौतम झा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें