I SEE NEWS : तालिबान पर भारत का कड़ा रुख कहा - अतीत अफगानिस्तान का भविष्य नहीं हो सकता


I SEE NEWS : टीम दिल्ली

 विदेश मंत्री ने भारत का यह नजरिया दोहराया है कि पिछले दो दशकों में काबुल ने जो पाया है, उसे यूं ही नहीं गंवाया जा सकता। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान का भविष्य उसका अतीत नहीं हो सकता। एक पूरी नई पीढ़ी की अलग-अलग उम्मीदें होती हैं। हमें उन्हें निराश नहीं करना चाहिए।'  शंघाई सहयोग संगठन 8 सदस्यों वाला एक आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जिसमें, भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। इनके अलावा चार देशों- अफगानिस्तान, ईरान, मंगोलिया और बेलारुस को ऑब्जर्वर का दर्जा प्राप्त है।

टिप्पणियाँ