संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार में निजी अस्पतालों में भी FREE कोरोना टीका, सीएम नीतीश लेंगे IGIMS में वैक्सीन की पहली डोज

चित्र
 बिहार में निजी अस्पतालों में भी FREE कोरोना टीका I SEE NEWS:टीम पटना बिहार मे  नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान   सभी नागरिकों को कोरोना का टीका मुफ्त में मिलेगा। निजी या सरकारी किसी भी अस्पताल में टीका लेने पर किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की समीक्षा के बाद यह ऐलान किया गया। वैसे तो नीतीश कैबिनेट ने नवंबर, 2020 में ही मुफ्त टीकाकरण के फैसले पर मुहर लगी दी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने कहा है कि निजी अस्पतालों में अधिकतम 250 रुपए का शुल्क लगेगा। ऐसे में निजी अस्पतालों में टीकाकरण के खर्च का भुगतान नीतीश सरकार करेगी।   वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरूआत इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, शेखपुरा, पटना परिसर में सोमवार को करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारी भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेंगे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्...

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर गिरी गाज संजय राठौड़ ने इस्तीफा दिया

चित्र
 महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर गिरी गाज  संजय राठौड़ ने इस्तीफा दिया, टिकटॉक स्टार की आत्महत्या केस में आ रहा नाम \I SEE NEWS टीम नई दिल्ली 22 वर्षीय टिकटॉक स्टार की आत्महत्या केस में नाम आने के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना के कोटे से मंत्री संजय राठौड़ ने इस्तीफा दे दिया है। वन मंत्री राठौड़ ने रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और कैबिनेट से अपना इस्तीफा सौंपा। सोमवार से महाराष्ट्र में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष राठौड़ के बहाने उद्धव सरकार को घेरने की तैयारी में था। राठौड़ ने कहा कि एक महिला की मौत पर हो रही 'गंदी राजनीति'  की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। राठौड़ ने कहा, ''मेरी छवि और प्रतिष्ठा को नष्ट करने की कोशिश हो रही है, जो मैंने 30 साल के सामाजिक जीवन में बनाया है। मैं कह रहा था कि कोई फैसला लेने से पहले जांच होने दो, लेकिन विक्ष बजट सत्र को बाधित करने की धमकी दे रहा था।'' उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री पद से इस्तीफा इसलिए दे दिया है ताकि सच सामने आ सके। युवती बीड जिले की निवासी थी और पुणे के हडपसर क्षेत्र में स्थित एक ...

ISRO ने दर्ज की एक और उपलब्धि, लॉन्च किए ऐमेजोनिया-1 समेत 19 उपग्रह

चित्र
मोदी सरकार में लगातार ISRO सफलता की सीढ़ी छूते जा रही है I SEE NEWS :टीम नई दिल्ली ISRO( Indian Space Research Organisation ) ने 2021 के पहले मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है l   आज रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से  ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों को लेकर भारत के PSLV c51 ने  उड़ान भरी। शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट से शुरू हुई  करीब 26 घंटे की उल्टी गिनती पूरी होने के बाद PSLV c51 ने चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन  के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर उड़ान भरी l

बिहार में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर पंखे से लटका मिला शव फांसी या हत्या ?

चित्र
 रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के अंदर पंखे से लटका मिला युवक का शव I SEE NEWS : टीम पटना बिहार  जयनगर मे अजीबो गरीब घटना सामने आई है रेलवे स्टेशन पर खड़ी शहीद एक्सप्रेस के अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कप मच गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 04674 शहीद एक्सप्रेस के कोच D-6 में एक approx. 20 वर्षीय युवक का शव पंखे से बंधा मिला। युवक का शव गमछा से बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी थानाध्यक्ष मो. मोजेम्मिल ने बतया कि अज्ञात शव का शिनाख्त के बाद ही कुछ पता चलेगा।

देश में फिर तेज हुई कोरोना की रफ्तार

चित्र
 भारत में फिर तेज हुई कोरोनावायरस की रफ्तार ,दिल्ली सरकार केजरीवाल ने लिया बड़ा फैसला    I SEE NEWS :टीम नई दिल्ली दिल्ली में आने वाले  महाराष्ट्र तथा केरला समेत  5 राज्य के लोगों को कोरोनावायरस सर्टि फिकेट दिखाना अनिवार्य  कोरोना की रफ्तार अब फिर से डराने  वाले आंकड़े दिखाने लगी है l अपने पुराने रंग में लौटते हुए कोरोना दिखा रहा है अपना कहर I बीते 4 दिनों से आ रहे हैं 16000 से अधिक नए केस l देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा लगभग 1,10,96,731 पर है जबकि  1,07,75,169 लोग ठीक हो चुके हैं, 1,64,511 मामले सक्रिय हैं तथा  मरने वालों की संख्या 1,57,051 हो गई है। इधर, टीकाकरण अभियान भी जोर पर है और 1,43,01,266 लोगों को टीका दिया जा चुका है।

सरकार की नई पहल: प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका, जानें- कैसे लगवा सकते हैं आप

चित्र
 भारत सरकार ने 1 मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का ऐलान  I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली  45 साल से अधिक आयु के लोगों का भी टीकाकरण होगा भारत सरकार ने 1 मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का ऐलान किया है। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के ऐसे लोगों का भी टीकाकरण होगा, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इस बीच एक अहम सवाल जवाब भी मिल गया है कि आखिर प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना टीके की कीमत क्या होगी। सरकार ने तय किया है कि निजी अस्पतालों में एक डोज की कीमत 250 रुपये होगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण पूरी तरह से मुफ्त होगा। देश भर में सरकार ने 10,000 सरकारी अस्पतालों और 20,000 निजी केंद्रों में टीकाकरण शुरू करने का ऐलान किया है। 28 दिनों के अंतराल में लगने वालीं कुल दो डोज की कीमत 500 रुपये होगी। इसमें सभी तरह के टैक्स सम्मिलित होगा अभी बड़ी खबर  आ रही है कि गुजरात के डिप्टी सीएम  नितिन पटेल ने कन्फर्म कर दिया है कि राज्य में एक टीके की कीमत 250 रुपये निजी अस्पतालों में होगी। बता दें कि पश्...

बिहार भाजपा कार्यालय मे संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह आयोजन किया गया

चित्र
भारतीय जनता पार्टी ने मनाया संत  रविदास जयंती समारोह I SEE NEWS : टीम पटना बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की 644वा  जयंती समारोह आयोजन किया गया, जिस समारोह का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय सुशील कुमार मोदी  ने किया विशिष्ट अतिथि मंगल पांडे  स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार नंदकिशोर यादव पूर्व पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार,डॉक्टर प्रेम कुमार कृषि मंत्री (बिहार सरकार), रामप्रीत पासवान मंत्री (बिहार सरकार),जनक राम मंत्री (बिहार सरकार),नागेंद्र जी प्रदेश संगठन महामंत्री (भाजपा),व्यवस्था प्रमुख मयंक सिन्हा ,बिहार प्रदेश मंत्री प्रवीण दास,  सुनील राम महादलित प्रकोष्ठ संयोजक  मौजूद रहे ,सवाल यह खड़ा होता है कि महादलित सभा संत रविदास जयंती समारोह मैं (बिहार सरकार) के दोनों उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद तथा रेनू देवी नहीं पहुंचे, जबकि दोनों मंत्री दलित समाज से आते हैं | बहर हाल  संत रविदास जी का एक वाणी बहुत ही प्रसिद्ध है मन चंगा तो कठौती में गंगा

बढ़ती महंगाई को लेकर पुवायां में सपाईयों ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

चित्र
  भाजपा सरकार से बिगड़ी  महिलाओं  की रसोई की  अर्थव्यवस्था : उपेन्द्र पाल   I SEE NEWS : UPसंवाददाता :भास्कर तिवारी शाहजहाँपुर_पुवायां। डीजल-पेट्रोल और गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम पुवायां को दिया।  भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। महंगाई के कारण हर चीज पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई पर काबू करने के प्रयास सरकार को करना चाहिए। गन्ना किसानों का एक वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक बकाया है। 14 दिन में भुगतान करने का दावा करने वाली भाजपा के राज में ही किसानों का भुगतान अब तक नही किया जा सका है। पिछले चार वर्षों से गन्ने का समर्थन मूल्य भी सरकार ने बढ़ाया जबकि लागत में पहले के मुकाबले में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है, महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नही हैं। आये दिन रेप, लूट, हत्या जैसे संगीन मामले प्रकाश में आते रहते...

रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष शिवा पांडेय का उन्नाव में आगमन

चित्र
  रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष शिवा पांडेय का उन्नाव में आगमन  I SEE NEWS : UP संवाददाता - भास्कर तिवारी  रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष श्री शिवा पांडेय का प्रथम आगमन उन्नाव जिले के धमनीखेडा ग्राम में हुआ जहां पर उन्नाव जिले के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें उन्होंने कहा कि हम सबको संघ की चर्चा उन्नाव जिले में भी ग्राम ग्राम तक करनी है एवं सभी पदाधिकारी समाज हित में कार्य करते रहे और जिले में संघ को और मजबूत करे उक्त अवसर पर उन्होंने जिले के नियुक्ति पत्र उन्नाव से पदाधिकारी श्री हरिकृष्ण शुक्ला को सौंपे और उनको सम्मानित भी किया शुक्ला ने कहा कि सदैव एक साथ कार्य करते रहेंगे एवं उन्होंने रायबरेली जिला अध्यक्ष शिवा पांडेय से मिलकर खुशी जाहिर की इस अवसर पर प्रदीप पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, बृजकिशोर बाजपेई, रमेश शुक्ला उपस्थित रहे।

बिहार में महंगी पड़ेगी बिजली मीटर जांच कराना

चित्र
  बिहार  मे बिजली मीटर की जांच करायी तो , 200 से लेकर 2000 रुपए तक लग सकता है शुल्क I SEE NEWS : टीम पटना : बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन के अनुसार लोगों को अलग-अलग मीटर दिए जाते हैं। घरेलू श्रेणी में अधिकतर उपभोक्ता सिंगल फेज मीटर का उपयोग करते हैं। जबकि व्यवसायिक, छोटे उद्योग, बड़े उद्योग में मीटर अलग होते हैं।  बिहार में अभी एक करोड़ 62 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की संख्या हो चुकी है। इसमें 94 फीसदी से अधिक घरेलू श्रेणी के हैं। घरेलू श्रेणी में सिंगल फेज मीटर की जांच के लिए कंपनी ने आयोग को 200 रुपए का प्रस्ताव दिया है। 20 किलोवाट से अधिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को थ्री फेज एलटी सीटी ऑपरेटेड बाईडाइरेक्शनल मीटर दिया जाता है। इस तरह का मीटर ले रखे उपभोक्ताओं को मीटर जांच कराने पर 800 रुपए का प्रस्ताव दिया गया है। जबकि थ्री फेज मीटर एलटी बाईडाईरेक्शनल मीटर वाले उपभोक्ताओं को मीटर जांच कराने में 400 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। थ्री फेज मीटर में ही सीटी बाईडाइरेक्शनल मीटर होने पर उपभोक्ताओं को 6000 रुपए देने पड़ सकते हैं। जबकि थ्री फेज हाईटेंशन टीओडी बाईडाइरेक्शनल मीटर की ...