I SEE NEWS : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, ईवीएम से मुखिया तो बैलेट पेपर से बनेंगे सरपंच।


 पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को दिखाना होगा कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट।

I SEE NEWS :टीम पटना

जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि  नियम तो है लेकिन चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद ही सब स्पष्ट होगा। खास नियम यह भी बनाया गया है कि चार पदों पर ईवीएम से मतदान होगा और दो पदों पर बैलेट से। मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम से तो सरपंच व पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा।
जिला परिषद के उम्मीदवारों को नामांकन के लिए 2 हजार रुपये का चालान कटवाना होगा तथा मुखिया, पंचायत समिति और  सरपंच को एक हजार रुपये, पंच और वार्ड के सदस्य को 250 रुपये का चालान कटाना होगा। वहीं एससी, एसटी को नामांकन शुल्क की आधी राशि का चालान कटाना होगा साथ में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिखाना अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव की तैयारी सरकार के साथ-साथ प्रतिनिधि भी जोर शोर से कर रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण तय समय पर पंचायत चुनाव नहीं हो पाया था जिसके कारण प्रतिनिधियों द्वारा सरकार को घेरे में लिया गया था सरकार अब जल्द ही पंचायत चुनाव  कराने की तैयारी में लगी है।

टिप्पणियाँ