संदेश

मार्च, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

करणी सेना महिला मोर्चा ने किया होली मिलन समारोह

चित्र
 भारतीय करणी सेना महिला मोर्चा अलीगढ़ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया I SEE NEWS :टीम दिल्ली अलीगढ़ भारतीय करणी सेना महिला मोर्चा ने किया होली मिलन समारोह भारतीय करणी सेना महिला मोर्चा अलीगढ़ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया प्रदेश प्रवक्ता ठा मनोज चौहान ने बताया कि भारतीय करणी सेना जिला महिला मोर्चा अलीगढ़ रश्मि सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम होली मिलन समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में होली  महत्वपूर्ण पर्व है असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है हम सभी को मिलजुल कर रहना सिखाता है अपने धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी अलीगढ़ के पदाधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय मंत्री रेनू शर्मा को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि सिंह जिला संगठन महामंत्री हर्षिता भारद्वाज वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीषा गर्ग जिला छात्र मोर्चा खुशबू भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष ...

फ्रांस में लगाया गया लॉकडाउन

चित्र
 कोरोना  का कहर  फ्रांस ने 4 हफ्ते के लिए पूरे देश में लगाया लॉकडाउन I SEE NEWS : टीम दिल्ली कोरोना वायरस ने एक बार फिर कहर ढाना शुरू करदिया है। फ्रांस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। यही वजह है कि बढ़ते संक्रमण के बीच फ्रांस में चार सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरे देश में चार हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। इस लॉकडाउन के आदेश के बाद अब सभी स्कूल कम से कम चार सप्ताह तक बंद रहेंगे।

भारत मे खतरनाक मोर लेता कोरोनावायरस

चित्र
 भारत  में कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में अक्टूबर के बाद एक दिन में 200 से ज्यादा मौतें I SEE NEWS : टीम महाराष्ट्र [9:27 PM, 3/31/2021] : महाराष्ट्र में एक बार फिर से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अक्टूबर के बाद  एक दिन में 200 से ज्यादा मौतें हुई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में करीब 35 हजार नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 39,544 नए कोरोना के मामले मिले हैं। इस दौरान 23,600 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि 227 लोगों की मौत हो गई।  राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 28,12,980 हो गई है। कुल 24,00,727 मरीज रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 3,56,243 हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो यह 5399 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 4,14,773 हो गई है। आज 15 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद शहर में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11,690 हो गया है। अभी तक राज्य में 54,649 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,918 नए मामले सामने ...

क्या करोनावाइरस की दूसरी लहर मचाएगी तवाही ?

चित्र
  कोरोना की दूसरी लहर मचाएगी  तबाही, अब तक सबसे जादा एक  लाख से जादा केस  I SEE NEWS :टीम महाराष्ट्र  कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार तबाही मचा रखा  है। कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में अप्रत्याशित इजाफों ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। देशभर कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 4 लाख के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं सिर्फ 5 दिनों में ही एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3 लाख से बढ़कर 4 लाख हो गई। इससे पहले सितंबर में 6 दिनों में एक लाख एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई थी। इस तरह से देश में जब से महामारी की शुरुआत हुई है, तब से यह एक बड़ा रिकॉर्ड है जो सबसे जादा  एक लाख का आंकड़ा पार हुआ है।

फिर शर्मसार हुई इंसानियत पुलिसवालों ने पोस्टमार्टम के लिए लावारिश शव को ठेले पर भेजा

चित्र
  बिहार के मुजफ्फरपुर मे  दरअसल पुलिस ने बूढ़ी गंडक से बरामद युवक के शव को किसी गाड़ी या एंबुलेंस के बजाय ठेले से पोस्टमार्टम के लिए भेजा I SEE NEWS :टीम पटना बिहार के मुजफ्फरपुर मे  दरअसल पुलिस ने बूढ़ी गंडक से बरामद युवक के शव को किसी गाड़ी या एंबुलेंस के बजाय ठेले से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला जिले के सिकंदरपुर ओपी के आश्रमघाट का है।  मामला बीते 19 मार्च का ही है लेकिन विडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आश्रमघाट के समीप बूढ़ी गंडक से शुक्रवार को 32 वर्षीय युवक का शव मिला। दोपहर में स्थानीय लोगों ने एसएसपी कोठी के पास नदी में शव को उपलाते देखा। इसकी सूचना ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार को दी। गोताखोर की मदद से आश्रमघाट के पास शव को निकाला गया।  काफी देर के बाद पुलिस ने शव को एक ठेले से पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया

क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख जेल जाएंगे ?

चित्र
 क्या महाराज महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चला रहे थे पैसों का व्यापार ? I SEE NEWS :टीम महाराष्ट्र महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस अधिकारी परमवीर सिंह का दावा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख लेते 100 करोड़ रुपए हर महीने प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी सेवारत अधिकारी ने सत्ता में रहने वालों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दावा किया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने वाजे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार एवं होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था।देशमुख ने अपने खिलाफ आरोपों को निराधार बताकर खारिज किया था।

महाराष्ट्र पुलिस परमवीर सिंह ने लगाए गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप

चित्र
 परमबीर सिंह  ने लिया महाराष्ट्र गृह मंत्री का नाम, सियासी घमासान, BJP ने मांगा देशमुख का इस्तीफा I SEE NEWS : टीम महाराष्ट्र महाराष्ट्र का  अपने ही राज्य में अपने ही प्रशासन से उलझते  नजर आ रही है  पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेटर भेज गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए सनसनीखेज आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। राज्य में बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस, किरीट सोमैया, राम कदम समेत कई नेताओं ने एक सुर में अनिल देशमुख से तुरंत ही पद छोड़ने को कहा है। हालांकि, परमबीर सिंह के सभी आरोपों को खारिज करते हुए अनिल देशमुख का कहना है कि सचिन वाझे और एंटीलिया मामले में परमबीर सिंह खुद के फंसने का भी डर सता रहा है

चुनाव की शुरुआत से पहले ही ओवैसी को बड़ा झटका

चित्र
 बंगाल चुनाव की शुरुआत से पहले ही ओवैसी को बड़ा झटका , AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी I SEE NEWS:टीम दिल्ली बंगाल में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होनी है। इससे ठीक पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बंगाल में बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रमुख ज़मीरुल हसन ने विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी है। हसन नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने के लिए एक अलग पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश भी तेजी से कोरोनावायरस के चपेट में

चित्र
 मध्यप्रदेश में भी छाया कोरोनावायरस का प्रकोप इंदौर, भोपाल और जबलपुर में वीकेंड पर रहेगा लॉकडाउन, 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद I SEE NEWS: टीम दिल्ली   दोबारा तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए मध्य प्रदेश के तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा, प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल- कॉलेज बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। अधिकारी ने बताया, ''मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को मंत्रालय में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यह फैसला लिया

भारत में कोरोना की दूसरी लहर यूरोप-अमेरिका के ये आंकड़े डराने वाले

चित्र
 माहराष्ट्र मे तेजी से बढ़ रहा कोरोना, लोंग इसे ले रहे हल्के मे I SEE NEWS :टीम दिल्ली भारत समेत पुरे देश में कोरोना वायरस के दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है। फिलहाल, महाराष्ट्र में ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संकेत मिले हैं, पर पूरे भारत में कोरोना वायरस के ऐसे ही भयावह हालात रहे, तो देश में बड़ी तबाही मचने की संभावना है। अमेरिका और यूरोप के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर अधिक जानलेवा होगी। दरअसल, शोधकर्ताओं ने अलग-अलग अध्ययनों में इसका खुलासा किया है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली से ज्यादा खतरनाक और जानलेवा साबित हुई है। 

भारत में फिर बढ़ रहा है तेजी से कोरोनावायरस लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी

चित्र
  कोरोना संकट चरम पर है चेतावनी देते हुए  बोले उद्धव ठाकरे- महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने के लिए हमें मजबूर न करें I SEE NEWS : टीम दिल्ली महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना वायरस संकट के बीच उद्धव सरकार ने लॉकडाउन को लेकर चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोरोना के  दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के शनिवार को आदेश दिए और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करें। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में लॉकडाउन लागू है। अगर कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे और लापरवाहियां सामने आती रहीं तो उद्धव सरकार महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है

अब देखे सबसे विश्वसनीय और तेज खबरें सिर्फ आई सी न्यूज़ इंडिया डॉट इन पर l

चित्र
 www.iseenewsindia.in आवाज सत्य की

अब देखे सबसे विश्वसनीय और तेज खबरें सिर्फ आई सी न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम पर l

चित्र
www.iseenewsindia.com आवाज सत्य की

शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रयागराज पहुंचे शैलेंद्र श्रीवास्तव

चित्र
  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एन्टी क्राइम एन्टी  करप्शन संगठन के चेयरमैन  शैलेंद्र श्रीवास्तव I SEE NEWS : भास्कर तिवारी लखनऊ आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एन्टी क्राइम एन्टी  करप्शन संगठन के चेयरमैन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने लखनऊ प्रयागराज इंदिरानगर सेक्टर 9 में स्थित भगवान शंकर के मंदिर मद सुरक्षा व्यवस्था और सफाई की व्यवस्था का पूरा कार्य करवाया। स्वंय चेयरमैन जी सुबह से दोपहर तक मंदिर में व्यवस्था करते रहे। वही संगठन के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में भक्तों की सुविधा हेतु कार्य करते रहे। संगठन का उद्देश्य प्रशासन का सहयोग करना है।संगठन अपना स्थापना समारोह प्रयागराज में दिनांक19 मार्च 2021 को मना रहा है।इस समारोह में प्रयागराज प्रशासन के अधिकारियों के साथ आर. एस. वर्मा जी,मनोज श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन ,राकेश कुमार वर्मा,स्वाति सक्सेना  और मंजूषा श्रीवास्तव जी की उपस्थिति होनी है। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव, अवधेश जी,संदीप सिंह,जावेद और प्रयागराज और प्रदेश के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है।...

बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर होगी राफेल के दूसरे दस्ते की एंट्री l

चित्र
बंगाल चुनाव की गर्माहट के बीच भारतीय वायु सेना में शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान का दूसरा दस्ता l   I SEE NEWS : टीम दिल्ली भारत को फिर मिलेगी वायु ताकत, वायुसेना राफेल लड़ाकू विमान के दूसरे दस्ते को अप्रैल के मध्य में शामिल करने जा रही है। इस दस्ते को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायु सेना अड्डे पर शामलि किया जाएगा। एयरफोर्स के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए यह भी कहा कि फ्रांस में लड़ाकू पायलटों का प्रशिक्षण लगभग पूरा हो गया है। मोदी  सरकार ने कहा था कि अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं तथा मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिल जाएंगे। यह जानकारी राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी थी। उन्होंने बताया, ''अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं तथा मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिल जाएंगे। 

भारत सरकार चीन को एक और झटका देने की तैयारी कर रही है l लग सकता है Huawei पर बैन l

चित्र
 चीनी Huawei को भी भारत कर सकता है बैन l I SEE NEWS : टीम दिल्ली भारत ने यह साफ करदिया है की वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा  भारत सरकार चीन की हुआवेई को बैन करने की तैयारी कर रही है। जून तक इसको लेकर फैसला ले सकती है। भारत सरकार के दो अधिकारियों ने कहा है कि चीन के हुआवेई द्वारा बनाए गए दूरसंचार उपकरणों के उपयोग से भारत के अपने मोबाइल कैरियर को रोक सकती है।  मोदी सरकार सुरक्षा आशंका और भारतीय निर्माताओं की अधिक दूरसंचार उपकरण बनाने की इच्छा के कारण चीनी कंपनियों को बैन करने के मूड में है। आपको बता दें कि इससे पहले ने हुओवाई को अपने देश में बैन कर दिया था। लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव के कारण से अब भारत में भी इसे बल मिलता दिख रहा है। चीनी कंपनी को बड़ा झटका लग सकता है और इसके नुकसान बहुत भारी पड़ सकती है

St.Xaviers की छात्रा से रैगिंग पर एक्शन में आई पटना पुलिस, कॉलेज की कमेटी से मांगी रिपोर्ट

चित्र
 कार्रवाई के बाद भी  बिहार में नहीं रुक रही छात्र रैगिंग मामला I SEE NEWS :टीम पटना बिहार पटना के दीघा में स्थित संत जेवियर कॉलेज की एक छात्रा के  साथ उसके हॉस्टल में रैगिंग की गई। छात्रा ने इसकी शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की थी। इसके साथ ही छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने एंटी रैगिंग कमेटी से उसकी रिपोर्ट मांगी है। इसे एंटी रैगिंग कमेटी को पुलिस को 24 घंटे के अंदर सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वही इस रिपोर्ट के आधार पर ही रैगिंग करने वाले छात्राओं के ऊपर केस दर्ज किया जाएगा या नहीं इसका निर्णय होगा। संत जेवियर्स कॉलेज के बीसीए पार्ट वन (मैनेजमेंट) में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को अपने साथ रैगिंग होने का आरोप लगाया था। जो उसके हॉस्टल फेयर फील्ड कॉलोनी स्थित हॉस्टल फॉर वीमेन 4 मी हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने हॉस्टल के एक दर्जन छात्राओं के ऊपर रैगिंग का आरोप लगाया था।

पश्चिम बंगाल में चुनावी नाटक शुरू कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाई गईं ममता बनर्जी

चित्र
  कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाई गईं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग ने मांगी पूरी रिपोर्ट I SEE NEWS: टीम दिल्ली पश्चिम बंगाल में सियासी उठापटक जारी के बीच ममता बनर्जी चोटिल हो गई नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  अस्पताल में छह डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के इलाज में जुट गई है। उधर, चुनाव आयोग ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ममता नंदीग्राम के रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी हुई थीं, जिस समय उनके साथ यह घटना घटी। मुख्यमंत्री का आरोप है कि उन्हें धक्का दिया गया, जिसकी वजह से उनके एक पैर में चोट लग गई और सूजन आ गई। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के संबंध में राज्य पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ''हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है।  उचित कार्रवाई की जाएगी

कामिनी बेन झा को दिया गया मैथिल ब्राह्मण रत्न का सम्मान

चित्र
 कामिनी बेन झा को दिया गया मैथिल ब्राह्मण रत्न का सम्मान- पंडित सुरेन्द्र शर्मा I SEE NEWS :भास्कर तिवारी  गुजरा त मैथिल ब्राह्मण महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा जी ,गुजरात प्रदेश प्रभारी श्री अशोक बाबूलाल पंडित जी (बाबा जी)एवं गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष महंत श्री परसुराम शर्मा जी और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कुबेर नगर वार्ड 14  अहमदाबाद गुजरात के नवनियुक्त पार्षद (Municipal Councillor) श्रीमती कामिनी बेन झा जी को उनके नेक और जनहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें मैथिल ब्राह्मण रत्न से संमानित किया गया हैं एवं हार फूलों की माला से  भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर श्रीमती कामिनी देवी जी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव   के समाज हित के काम करती रहेंगी इस अवसर पर पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने श्रीमती कामिनी देवी जी के बारे में कहा कि मैथिल ब्राह्मण समाज  के एक प्रतीक चिन्ह की तरह उभर कर आ रही है श्रीमती कामिनी देवी जी और मैथिल ब्राह्मण समाज के इतिहास में श्रीमती कामिनी देवी जी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

आधारस्तंभ के राष्ट्रीय प्रभारी जी का दिल्ली में स्वागत

चित्र
 संगठन के आधारस्तंभ राष्ट्रीय प्रभारी श्री सत्यप्रकाश सिंह   का दिल्ली में स्वागत I SEE NEWS :भास्कर तिवारी  संगठन के आधारस्तंभ राष्ट्रीय प्रभारी/संयोजक श्री सत्यप्रकाश सिंह जी,  संगठन के चाणक्य, राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक एवं दिल्ली प्रभारी, कृषिभूषण श्री सोपानराजे उंडे पाटील जी, राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री श्री आर के दिवाकर जी, और युवा डासिंग तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री मनोज मिश्रा जी, का राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती राजेश्री कक्कड जी, दिल्ली प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री नितीन गोयल जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती संगीता खन्ना जी, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री पियुष सिंह जी दिल्ली प्रदेश महिला संगठन मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह जी, दिल्ली प्रदेश महिला मंत्री श्रीमती रिना शेरा जी, दिल्ली प्रदेश मंत्री श्री अंकित सिंह जी, महिला सदस्या श्रीमती उषा गुप्ता जी और दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारीयों ने स्वागत किया।

महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देगी उद्धव सरकार ?

चित्र
 मुस्लिमों के खिलाफ रहे शिवसेना आज महाराष्ट्र मे  मुस्लिमों को आरक्षण देने को तैयार ? I SEE NEWS :टीम नई दिल्ली महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देगी उद्धव सरकार, मंत्री बोले- हमने वादा किया है, जल्द फैसला लेंगे महाराष्ट्र सरकार में महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी की मांग पर उद्धव सरकार का जवाब सामने आया है। सपा नेता अबू आजमी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा है कि हम मुस्लिम आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में इससे जुड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीएए-एनआरसी को लेकर राज्य में विरोध हो रहा है इसलिए इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।  महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विरष्ठ नेता और विधायक अबू आजमी ने सोमवार को उद्धव सरकार से विधानसभा सत्र में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए कहा है कि 5% मुस्लिम आरक्षण पर कानून पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा करने में विफल रहती है तो वो सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे...

आदर्श नगर में मेडिकल चेकअप का आयोजन किया गया

चित्र
 28 फरवरी दिन रविवार अखिल अधिकार संगठन के तत्वाधान में आदर्श अस्पताल निकट आदर्श नगर में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया   I SEE NEWS:भास्कर तिवारी की रिपोर्ट   आदर्श नगर में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया डॉ श्री सुशील गुप्ता जी एवं पवन शर्मा जी की व्यस्तता के चलते माननीय श्री अशोक कुमार  गर्ग जी (हाईकोर्ट ) के द्वारा कार्य का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही       आदर्श अस्पताल में डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के दिशा निर्देश में में  लगभग 100 लोगों ने इस मेडिकल कैम्प  का लाभ उठाया संगठन  के संरक्षक श्री चमन लाल गुप्ता जी के उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मुख्य अतिथि श्री नवरत्न अग्रवाल जी (समाजसेवी बीकानेर वाले) अशोक गर्ग जी (सरकारी प्रदूषण केंद्र) ,पहाडगंज से समाजसेवी श्री मातादीन जी गुप्ता एवं त्रि नगर से श्रीमति नूतन गुप्ता जी (signature mattress) पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहें     राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अतीश गुप्ता जी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सिद्धार्थ गुप...

नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों द्वारा किया गया परिचय सम्मेलन का आयोजन

चित्र
  बाराबंकी के लखपेड़ाबाग में नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों द्वारा किया गया परिचय सम्मेलन का आयोजन I SEE NEWS :भास्कर तिवारी की रिपोर्ट UP आज बाराबंकी के लखपेड़ाबाग में आकाश पैलेस के अंदर नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों द्वारा परिचय संबंधी मीटिंग का आयोजन किया गया।  जिसमें उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब प्रभारी श्री दीपक तिवारी  प्रदेश मंत्री श्री कपिल तिवारी  प्रदेश महासचिव श्री विक्की सिंह अवध क्षेत्र अध्यक्ष श्री कन्हैया जी देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष पवन देव सिंह बलरामपुर युवा जिला अध्यक्ष मोहित सैनी एवं महिलाओं में  श्रीमती रीपू सिंह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष श्रीमती गीता द्विवेदी महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सरोज दुबे बाराबंकी जिला  अध्यक्ष  संगीता शुक्ला लखनऊ जिला अध्यक्ष श्रीमती आस्था सिंह  लखनऊ जिला मंत्री  विजयलक्ष्मी सिंह जिला  उपाध्यक्ष सिन्धु युवा अध्यक्ष लखनऊ दीक्षा दुबे बाराबंकी संचालक दिव्यांशी शुक्ला जिला लखनऊ शांति रेखा नीलम सिंह उर्मिला सिंह मीना गुड़िया सीता सिंह  आदि महिलाएं उपस्थित रही । उपस्थित सभ...

पंजाब में प्रशांत किशोर को मिला में कैबिनेट मंत्री का दर्जा

चित्र
 चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर को मिला पंजाब में कैबिनेट मंत्री का पद, 1 रुपए होगा वेतन I SEE NEWS:टीम नई दिल्ली चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें  कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रशांत किशोर टोकन मनी के रूप में महज 1 रुपए वेतन लेंगे। हालांकि, उन्हें बंगला, दफ्तर,  दी जाएंगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी सेवा शर्तों में बताया गया है कि प्रशांत किशोर का कार्यकाल अमरिंदर सिंह के पंजाब सीएम के रूप में कार्यकाल के बराबर होगा। उन्हें एक निजी सचिव, एक निजी सहायक, एक डेटा एंट्री ऑपरेटर, एक क्लर्क और दो चपरासी दिए जाएंगे साथ ही मंत्री की सुबिधा उपलब्ध होंगी