I SE E NEWS : यूपी में जल्द होगा कर्मचारियों के शिकायतों का समाधान - योगी का बड़ा फैसला




 उत्तर प्रदेश में आया कर्मचारियों के लिए बडा़ फैसला  शिकायतों के समाधान के लिए मिला अलग  से एक दिन

I SEE NEWS :टीम लखनऊ

मंगलवार को लोकभवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी  आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि हर कार्यालय में उच्चाधिकारी सप्ताह में एक दिन एक घंटा कर्मचारियों की समस्याओं, शिकायतों का संज्ञान लें। अक्सर देखा गया है कि दैनिक कामकाज की व्यस्तताओं के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे ऐसे प्रकरण लंबित रह जाते हैं। वेतन विसंगति का मसला हो, पदोन्नति में देरी समस्या हो या फिर दैनिक कामकाज से जुड़ी कोई और परेशानी, हर प्रकार की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढ़ग से किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के अधीन कार्यरत किसी कार्मिक की मृत्यु अगर कोविड संक्रमण से हुई हो तो विभाग द्वारा संबंधित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखी जाए। अनुग्रह राशि का भुगतान हो या मृतक आश्रित सेवायोजन अथवा अन्य कोई प्रकरण, कोई फाइल लंबित न रहे।

टिप्पणियाँ