I SEE NEWS : बिहार में अलर्ट जारी, होगी भारी बारिश

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिहार समेत अन्य कई राज्यों  में भारी  बारिश की संभावना है।

I SEE NEWS : टीम पटना

बिहार में पहले से ही नदियां उफान पर हैं, और लोग बाढ़ की चपेट में हैं, अब हालत ये है कि बारिस से बिहार के लोग डरने लगे है, लोगों की रातों की नींद उडी़ हुई है, बाढ़ के हालात पर नजर रखने के लिए लोग नदी किनारे बांध के पास पहरा दे रहे हैं , ऊपर से अधिक बारिस चिंता का विषय बना हुआ है। हलांकि बरसात का मौसम है तो बारिस तो होगी ही, सरकार और आम जनता इसमें क्या कर सकती है।लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ आती पर सरकार इसपर ध्यान नहीं देती है, हर साल बड़े बड़े वादे किये जाते हैं, होता कुछ नहीं है।


टिप्पणियाँ