I SEE NEWS : देश में बेरोजगारी की मार,डोम के लिए आवेदन दिया इंजीनियरों ने !


 I SEE NEWS : टीम दिल्ली

पश्चिम बंगाल में एक सरकारी अस्पताल में शवों को संभालने के लिए  मात्र 6 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवदेन करनेवाले 8000 आवेदकों में इंजीनियर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हैं। मुर्दाघर में बोलचाल में प्रयोगशाला सहायक को 'डोम भी कहा जाता है।

इस पद पर नौकरी पाने के लिए  कम से कम आठवीं पास और उम्र सीमा 18-40 साल है। वहीं मासिक वेतन 15000 रुपए है। कई आवेदक नौकरी की योग्यता के हिसाब से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है और चिंता का विषय बन गई है कि किस का सिलेक्शन किया जाए ।आपको बता दें कि देश अभी बेरोजगारी का मार झेल रहा है पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उसी का एक प्रमाण कल पश्चिम बंगाल में सामने आया और लोगों को हैरान कर दिया।

टिप्पणियाँ