I SEE NEWS : दिल्ली में खुलेंगे सिनेमा हॉल, क्या हो गया कोरोना ख़त्म?


 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने शनिवार को सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी है।

I SEE NEWS :टीम दिल्ली

दिल्ली में सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खुल सकेंगेइसके साथ ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो को भी सोमवार से शत प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलाने का फैसला लिया है ।हालांकि किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।इसके अलावा डीडीएमए ने अंतरराज्यीय आवागमन वाली सार्वजनिक बसों को भी दिल्ली में पूरी सीट क्षमता के साथ सोमवार से परिचालित किए जाने की अनुमति दी है।मगर खड़े हो होकर यात्रा पर पाबंदी होगी।
दिल्ली सरकार ने शादियों में शामिल होने वालों की संख्या भी 20 से बढा़कर 100 कर दी है बढ़ा दी है। लेकिन वहां कोविड नियमों जैसे मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। इसके अलावा अंतिम यात्रा में भी शामिल होने वालों की संख्या को भी 20 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है।



टिप्पणियाँ