I SEE NEWS : निष्ठावान संगठन के साथ, यूपी में फिर एक बार आएगी योगी जी की सरकार
I SEE NEWS :
मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोकबंधु रामगोपाल काका ने सोमवार को बृंदावन ,मथुरा में संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि हम सभी लोग सक्रिय होकर संगठन के हित में सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हम हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने जिला यूनिट ,युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक व महिला मोर्चा, तथा आईटी संयोजकों और मोर्चो के पदाधिकारियों को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का टास्क देते हुए कहाकि हमारा संगठन अपने लक्ष्य को हासिल करने में पूरी तरह से समर्पित है ।लोकसभा 2019 में अपने आप को सफलतापूर्वक प्रमाणित कर चुका है उन्होंने फिर एक बार उत्तरप्रदेश योगी जी के नेत्रत्व में भगवा परचम लहराने के मिशन के सभी कर्मयोगियों को सक्रिय करने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव पहले से भी अधिक बहुमत के साथ जीतकर उत्तर प्रदेश में योगी जी राष्ट्रवादी, विकासवादी जनप्रिय सरकार को दोबारा भी बनाएं।
काका ने सीधे तौर पर सभी राष्ट्रीय , प्रदेश व प्रांतीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन मोदी अगेन पीएम में जो काम करेगा वही आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी के प्रभारी कैप्टन एसके द्विवेदी ने कहाकि काका जी के सपने को पूरा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश के डिप्टी चीफ(उपाध्यक्ष) डाॅ विपिन कठेरिया ने काका जी भरोसा दिलाया कि यूपी में भारी बहुमत से कमल खिलाने के लिए मिशन मोदी के लिए अभी से कमर कस लिया है।
पीएम मोदी और सीएम योगी की लोककल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों से जन जन को रुबरू कराया जा रहा है तथा राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रलोभन में नहीं आने की भी अपील शुरू कर दी गई है।
कार्यक्रम में अन्य अथिति में राष्ट्रीय महामंत्री शेर सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रीता मित्तल कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ब्रजप्रान्त के अध्यक्ष राकेश गुप्ता साईं व उनकी टीम रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें