I SEE NEWS : गन लाइसेंस मामले में जम्मू कश्मीर में पड़ी सीबीआई की रेड
जम्मू कश्मीर में IAS के घर पर सीबीआई की छापेमारी, 22 जगहों पर पडी़ रेड
I SEE NEWS : टीम दिल्ली
जम्मू कश्मीर में 2012 के बाद 2 लाख से अधिक बंदूक लाइसेंस अवैध रूप से जारी किए गए हैं। इसे भारत का सबसे बड़ा गन लाइसेंस रैकेट माना जा रहा है।पिछले साल IAS अधिकारी राजीव रंजन समेत दो अधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। रंजन और इतरत हुसैन रफीकी ने कुपवाड़ा जिले के उपायुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित रूप से कई अवैध लाइसेंस जारी किए थे। सीबीआई में केस दर्ज होने के बावजूद जम्मू कश्मीर में अवैध गन लाइसेंस का गोरखधंधा जारी है। मामले के अनुसार जम्मू कश्मीर से ही पिछले एक दशक में 4.29 लाख लाइसेंस जारी किए गए। उधमपुर, जम्मू, राजोरी, शोपियां, बांदीपोरा, कुपवाड़ा जिले से सबसे अधिक लाइसेंस जारी किए गए जिनमें से अधिकतर लाइसेंस फर्जी निकले । आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है और कानून पहले से ज्यादा सख्त हो गईं है, सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है चाहे वह आला अधिकारी ही क्यों ना हो।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें