I SEE NEWS : भारत विकास संघ के साप्ताहिक वर्चुअल मीटिंग में शराब सेवन के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा
I SEE NEWS :भास्कर तिवारी ,रायबरेली उत्तर प्रदेश
भारत विकास संघ की साप्ताहिक वर्चुअल मीटिंग प्रत्येक रविवार की भांति आज भी संपन्न की गई जिसका मुख्य टॉपिक शराब के सेवन से उत्पन्न दुष्परिणाम एवं इसके रोकथाम पर चर्चा था।मीटिंग को योग गुरु श्री एमपी शुक्ला जी द्वारा प्रार्थना से प्रारंभ किया गया। भारत विकास संघ के अधिकतम पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया और अपने अपने विचार प्रगट किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव राठौर जी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शराब से अनेकों हानियां, अनेकों हादसे घटित हो रहे हैं तथा अनेकों परिवार इस लत के कारण बर्बाद हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारत विकास संघ के मंडल अध्यक्ष लखनऊ श्री शिवा पाण्डेय जी ने कहा कि शराब से और भी अनेकों नुकसान होते हैं जैसे मार्ग दुर्घटना, व्यक्ति का खुद पर नियंत्रण ना होना, लीवर आदि का खराब होना आगे उन्होंने कहा की शराब के अधिक सेवन से व्यक्ति समाज में अराजक तत्व बनकर उभरता है और अराजकता फैलाता है जिससे कि समाज पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसी प्रकार भारत विकास संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। उत्तर- प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,नोएडा महानगर उपाध्यक्ष अंकिता मिश्रा जी, प्रदेश संगठन सचिव सुनीता राजपूत जी, उन्नाव जिला मातृशक्ति अध्यक्ष रोहिणी सिंह जी,सचिव श्रुति पांडेय, जी उपाध्यक्ष किरन सिंह राजपूत जी, राजकुमार सिंह जी, प्रमोद सात्विक जी अमेठी जिला अध्यक्ष श्री दिग्विजय तिवारी जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सभी पदाधिकारियों ने शराब सेवन के दुष्परिणामों को देखते हुए शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतु समर्थन व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें