I SEE NEWS : अलीगढ़ की राजनीति में, करनी सेना सक्रिय

 


I SEE NEWS :संवाददाता,भास्कर तिवारी

अलीगढ़ की राजनीति में करणी सेना किस करवट बैठे यह कोई नहीं जान सकता है हो सकता है करणी सेना की कुछ पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी अपनी दावेदारी पेश करें इसका ऐलान बहुत जल्द हो सकता है। इसको लेकर करणी सेना अपने सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाकर जोरो से शोरों से तैयारी में जुट गई है

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी के प्रस्तावित अलीगढ़ दौरे के दौरान हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी के कुछ समाजिक ड्रीम प्रोजेक्टो में से दो प्रोजेक्ट आईएएस पीसीएस एकैडमी की स्थापना व करणी मां के आशीर्वाद से गौशाला उनके ड्रीम प्रोजेक्ट हैं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दोनों जगह चिन्हित कर ली गई है अगर अध्यक्ष जी को यह जगह पसंद आती हैं।तो जल्द ही दोनों प्रोजेक्टों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। श्री गौरव चौहान ने बताया कि आईएएस पीसीएस एकेडमी में निर्धन होनहार छात्रों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी दी जाएगी जिससे कि होनहार छात्रों को सफलता पाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

टिप्पणियाँ