I SEE NEWS : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियो को लेकर, कलक्टर ने ली अधिकारियो की बैठक।
I SEE NEWS : संवाददाता, श्याम लाल
प्रतापगढ़(राजस्थान)
जिले में मुख्यालय स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के संबंध में, जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने मिनी सचिवालय परिसर में तैयारियो की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला स्तरीय समारोह में कोविड-19 कोरोना महामारी की गाईडलाईन अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर टेन्ट, बिजली, साफ-सफाई, पेयजल, परेड व उत्कृष्ट कार्य करने वालो के सम्मान सहित व्यापक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियो को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि, संपूर्ण जिले में सरकारी कार्यालयो एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण करने एवं अधिनस्थ कर्मचारी को आयोजन स्थल पर उपस्थित रहने हेतु पांबद करें।
प्रारंभ में बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयांरियों पर चर्चा कर विभागवार दिए गए | निर्देशो की पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर चेतिवाल, तहसीलदार सुंदरलाल कटारा, उपवन संरक्षक सुनील कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें