I SEE NEWS : मीडिया कर्मियों ने सूचना केंद्र प्रतापगढ़( राजस्थान) में किया पौधारोपण
साप्ताहिक कांठल एक्सप्रेस के 7 वर्ष पूर्ण होने पर नवाचार किया गया। इस अवसर पर सूचना केंद्र परिसर में मीडिया कर्मियों ने पौधारोपण कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।मेरी कलम मेरे सम्मान के तहत इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।कांठल एक्सप्रेस की संपादक आशा टांक ने पत्रकारिता के क्षेत्र से ज़ुड़े अपने 11 साल के अनुभव साझा किए।उन्होंने मेरी कलम मेरा सम्मान पर चर्चा करते हुए कहा कि हम अपनी कलम का सम्मान रखते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखे। आयोजित कार्यक्रम में इफ़सन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर कुमार मोदी, फर्स्ट इंडिया प्रमुख संजय जैन, दैनिक नवज्योति प्रमुख राकेश सोनी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से मनीष वर्मा मंचासीन रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें