I SEE NEWS : कांवड़ यात्रा को लेकर अब तक बना हुआ है सस्पेंस
धार्मिक अधिकार से ऊपर है जीने का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
I SEE NEWS :
कावड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि कावड़ यात्रा के परमिशन पर दोबारा विचार किये जाने की जरूरत है। कोविड-19 के मद्देनजर प्रतीकात्मक यात्रा के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जीने का अधिकार सर्वोपरि है । अदालत ने राज्य सरकार को 19 जुलाई (सोमवार) तक इस बारे में जवाब देने को कहा है।
कोर्ट ने कहा 'भारत के नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन का अधिकार सर्वोपरि है। अन्य सभी भावनाएं चाहे धार्मिक हों वह इस मूल मौलिक अधिकार के अधीन हैं।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें