संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

I SEE NEWS : नोरा फतेही ने ड्रेक के गाने पर किया हॉट डांस, फैन्स हो गए फ़िदा।

चित्र
 हॉट डांस करते दिखी नोरा, वीडियो हुआ वायरल I SEE NEWS :  टीम बॉलीवुड नोरा फ़तेही ने हॉट डांस करके अपने फैंस का दिल जीत लिया।नोरा अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहतीं हैं। ऐसे में इस बार नोरा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है,जो तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रेक' के गाने 'वन डांस' पर नोरा के डांस मूव्स उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।वीडियो में शॉर्ट्स पहने हुए नोरा काफी हॉट दिख रहीं हैं जबरदस्त हॉट डान्स भी दिखा रहीं हैं।

I SEE NEWS : चुनाव आयोग के अनुसार 'लोजपा' अब तक चिराग पासवान का !

चित्र
 चुनाव आयोग ने कहा चुनाव चिन्ह बंगला पर किसी ने दावा नहीं किया I SEE NEWS : चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक  अभी तक पारस गुट की तरफ से लोक जनशक्ति पार्टी पर या फिर लोजपा के चुनाव चिन्ह बंगले पर कोई दावा नहीं किया गया है. ऐसे में चुनाव आयोग लोजपा पर किसी दूसरे गुट की तरफ से बिना दावा किए ही कैसे उसका अधिकार मान सकता है. हालांकि पारस गुट की तरफ से किये गए फैसलों की जानकारी जरूर चुनाव आयोग को दी गई है, लेकिन ये जानकारी किसी पार्टी पर अधिकार या दावे पर सुनवाई के लिये काफी नहीं है.

I SEE NEWS : कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित 2 आतंकी मारे गए।

चित्र
  चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए गए हैं I SEE NEWS :  सुरक्षा बलों को खबर मिली थी कि आतंकवादी हाईवे पर हमला करने वाले हैं जिसके बाद खबर  को गंभीरता को लेते हुए  जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की। अधिकारी ने  बताया कि इसी दौरान परिमपोरा नाके पर एक गाड़ी को रोका गया और तभी पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना बैग खोलने की कोशिश की और ग्रेनेड निकाल लिया।जिनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी और एक लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अबरार है। पुलिस के मुताबिक, (CRPF) जवान के  हत्या में शामिल था।

I SEE NEWS : बिहार में खुल सकते हैं स्कूल और कॉलेज, क्या बोले शिक्षा मंत्री ?

चित्र
 क्या कोरोनावायरस की तीसरा वेरिएंट शैक्षिक संस्थानों पर डालेगा   सर ? I SEE NEWS :  टीम पटना शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के  मुताबिक, 6 जुलाई के बाद स्थिति की समीक्षा कर शैक्षणिक संस्थान खोले जाएंगे। सरकार और शिक्षा विभाग दोनों का कहना है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए जल्द से जल्द स्कूल और कॉलेज का शुरू होना जरूरी है।  हालांकि इस पर मुहर अभी नहीं लगी है,स्थिति को देखते हुए बैठक में फैसला लिया जाएगा।

I SEE NEWS : उत्तर प्रदेश में महिला बस चालकों की होगी भर्ती

चित्र
 100 से अधिक महिला चालकों की हो सकती है भर्ती सरकार ने दिया  महिलाओं को सौगात I SEE NEWS : टीम लखनऊ यूपी में रोडवेज में महिला बस चालकों की संविदा पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। महिला बस चालकों के लिए आवेदन प्रक्रिया कानपुर निगम कार्यालय से शुरू होगी। वहीं महिला परिचालक की भर्ती के लिए आवेदक परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं।  100 महिला रोडवेज बस चालकों की भर्ती जल्द की जाएगी। वही आगरा में महिला एवं पुरुष  परिचालक के 200 पदों के  लिए भर्ती का विज्ञापन जुलाई के पहले सप्ताह जारी हो सकता है हालांकि सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की बात करते आ रही है और यह महिलाओं के लिए एक अच्छा कदम है।

I SEE NEWS : पाकिस्तान अपनी आदत से लाचार,फिर किया वार

चित्र
 जम्मू वायु सेना बेस पर हुआ हमला जांच में जुटा NIA I SEE NEWS :  डीजीपी के हवाले से कहा गया है कि हमले की साजिश सीमा पार (पाकिस्तान) से रची गई है और इसे अंजाम देने वाले लोग देश के अंदर ही मौजूद हैं। एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि उच्च सुरक्षा वाले एयरफोर्स स्टेशन में रविवार तड़के विस्फोटक से लदे 2 ड्रोन गिरे जिससे धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट तड़के 1 बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ जिससे तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई। इस स्थान के देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है और दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ। विस्फोट में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए।

I SEE NEWS : एक दिन में ही जान ले सकता है कोरोनावायरस का डेल्टा वैरीऐंट ?

चित्र
 सावधान : भारत में दस्तक दे चुका है  डेल्टा वेरिएंट प्लस कोरोना I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली देश में डेल्टा वैरीअंट प्लस दस्तक दे चुका है।लेकिन लोग लापरवाही की हदें तोड़ रहे हैं,लॉकडाउन में मिली राहत के बाद देश के विभिन्न जगहों पर  भीड़ तथा जाम देखने को मिल रही है।डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है,और सावधानी बरतने को कहा है। आपको बता दें कि कोरोनावायरस खत्म नहीं हुआ है या यूं कह सकते हैं कि और भी खतरनाक वायरस (डेल्टा वेरिएंट )आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर एम्स ने भी चेतावनी जारी कर दिया है लेकिन यहां तो जनता न मानने को तैयार है ना समझने को,दूसरी तरफ सरकार भी छूट  देती जा रही है ।सब भूल गए हैं कि हमारी सतर्कता ही हमारा बचाव है।

I SEE NEWS : पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए राष्ट्रपति, माथे से लगाई मिट्टी।

चित्र
 राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार  अपने गांव पहुँचे महामहिम। I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के दौरे पर जब अपने गाँव परौंख पहुँचे  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार समेत गांव के पथरी देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिपुर्वक पूजापाठ किया और फिर गांव वालों  को धन्यवाद दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपनी मातृभूमि को झुककर नमन किया और उसकी मिट्टी को माथे पर लगाया। राष्ट्रपति के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

I SEE NEWS : बिहार में बारिश से मचा कोहराम, जलमग्न हुई राजधानी।

चित्र
  हर साल की भांति इस साल भी , पटना को जलमग्न होने से ना सरकार रोक पाई ना  सिस्टम। I SEE NEWS : टीम पटना पटना में हुई सिर्फ दो दिन की बारिश ने  जून महीने में होने वाले बारिश के 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बिहार की राजधानी पटना को जलमग्न कर दिया। हर साल की तरह इस साल भी सरकार- सिस्टम के बड़े-बड़े दावे और बयान धरे के धरे रह गए। केवल 2 दिन की बारिश ने सारे दावों पर पानी फेर दिया।हालात बद से बदतर तब हो गए जब खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री के आवास में पानी भर गया।

I SEE NEWS : आर पार का प्यार,प्रधानमंत्री मोदी से गुहार

चित्र
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सरहद के आर-पार प्रेमी जोड़े ने लगाया गुहार। I SEE NEWS :टीम न्यू दिल्ली पाकिस्तानी लड़की को हुआ हिंदुस्तानी लड़के से प्यार दोनों के बीच में आ रही सरहद की दीवार।  एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की सुमन एक टीचर है,जिसे गुरदासपुर(पंजाब) में रहने वाले अमित शर्मा से मोहब्बत हो गई।आपस में दोनों की मुलाकात तक नहीं हुई है सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत की शुरुआत लेकिन उन लोगों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।  अब परेशानी ये है कि दोनों के बीच हिंदुस्तान-पाकिस्तान की  दूरियां आ रही है इसलिए उन लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगायी है कि वह दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं देखना यह है कि सरकार इसकी संज्ञान लेती है कि नहीं ?

I SEE NEWS : बिहार के रोबिन्हुड कहे जाने वाले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया नया अवतार

चित्र
  सुशांत सिंह केस पर बड़े एक्शन लेने वाले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे,बने संत I SEE NEWS : टीम पटना अपने खुले बयान को लेकर  अक्सर चर्चा में  रहे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे,  दरअसल अधिकारी से नेता बनने के चाहत के  बाद अब उन्होंने धर्म-अध्यात्म की दुनिया में प्रवेश कर लिया  है कथा सुनाते हुए वे लोगों को कानून की धाराएं भी समझाते हैं  आपको बता दें कि सुशांत सिंह  केस  से अधिक चर्चा में आए गुप्तेश्वर पांडे ने VRS लेकर राजनीति में उतरने का प्लान बनाया था परंतु ऐसा हो ना सका और अब एक नए अवतार में जनता के सामने आए हैं

I SEE NEWS : बिहार में सियासी घमासान, तेजस्वी यादव मनाएंगे रामविलास की जयंती

चित्र
  बिहार में तेजस्वी यादव मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती,क्या यह आरजेडी और एलजेपी के गठबंधन का संकेत है I SEE NEWS :  टीम पटना आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। तेजस्वी ने पहले चिराग को साथ आने को कहा था और अब उनकी  पार्टी रामविलास पासवान की जयंती मनाएगी। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में उनकी फोटो पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता माल्यार्पण करेंगे। देखने वाली  बात ये है कि उसी दिन राजद का स्थापना दिवस भी है तो उससे संबंधित कार्यक्रम उसके बाद होंगे अब सवाल यह  उठता है कि खुद को राम का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान क्या राम का साथ छोड़ देंगे,या प्रधानमंत्री मोदी खुद हनुमान का साथ छोड़ देंगे? बिहार की राजनीति बहुत ही पेचीदा होते जा रही है

I SEE NEWS : बिहार में शिक्षा विभाग की फिर खुली पोल, अभिनेत्री सनी लियोनी के बाद अनुपमा भी हुई पास।

चित्र
  बिहार में शिक्षा विभाग पर लगातार आरोप लगते रहे हैं इसे धांधली कहे या लापरवाही ? I SEE NEWS :  टीम पटना ट्विटर से लेकर फेसबुक पर मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन का रिजल्ट छाया हुआ है। आपको बता दें कि बिहार STET रिजल्ट में साउथ अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वर का फोटो लगा है  लेकिन इस रिजल्ट में सिर्फ अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर है,जबकि नाम किसी लड़के का है,जो STET क्वालीफाई कर गया है। यह रिजल्ट रिपुसूदन प्रसाद के बेटे ऋषिकेश कुमार का है। कुछ दिनों पहले सनी लियोनी का मामला आया था,अब फिर एक और नया मामला सामने आया है जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है।विपक्ष कटाक्ष करने में लगा है बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने STET की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को STET परीक्षा पास करवा दी है।

I SEE NEWS : बहुत ही खूबसूरत हैं 'जेठालाल की बीवी 'गुलाबो', कई रेस्टोरेंट की है मालकिन

चित्र
 तारक मेहता में छाई रही खूबसूरत दिखने वाली ' गुलाबो' I SEE NEWS :  टीम बॉलीवुड 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखने वालों को पता होगा 'जेठालाल की बीवी गुलाबो' कौन हैं? इस रोल निभाया था एक्ट्रेस सिंपल कौल ने,जो रियल लाइफ में बहुत ही  ग्लैमरस दिखती है खुदको जेठा लाल की पत्नी मानने वाली, तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक एपिसोड में दिखाई दी थीं। जो कश्मीर की लड़की बनी थीं

I SEE NEWS : भारतीय क्रिकेट टीम का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सपना अधूरा रह गया ।

चित्र
 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  गंवाने के बाद विराट कोहली ने बढ़ाया टीम इंडिया का मनोबल I SEE NEWS : जीतने की फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया | विराट कोहली की पहली बार अपनी कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी को उठाने की चाहत अधूरा रह गया, न्यूजीलैंड की टीम डब्ल्यूटीसी का खिताब जीतकर जश्व में डूबी हुई है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम बेहद निराश है वही देखा गया कि विराट कोहली अपने टीम का मनोबल बढ़ा रहे थे साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी खेली हार जीत तो लग रहा था

I SEE NEWS : एआईएसएफ ने बिहार में निकाला जुलूस ,शिक्षा मंत्री कल करेंगे मुलाकात |

चित्र
दूसरे दिन भी छात्रों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के आवास तक निकाला जुलूस I SEE NEWS :  टीम पटना AISF  के छात्र जुलूस के रूप में शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे तो पुलिस से उनकी  झड़प भी हुई। शिक्षा मंत्री ने छात्रों को मुलाकात के लिए शुक्रवार का समय दिया है। AISF  से शिक्षामंत्री अपने आवास पर कल बातचीत करेंगे। एसटीईटी नियुक्ति में पारदर्शिता और नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। अब देखना यह है कि कल जब एआईएसएफ के छात्रों की मुलाकात शिक्षा मंत्री से होती है तो उनकी क्या-क्या मांगे पूरी होतीं हैं।  

I SEE NEWS : विपक्ष कर रहा राष्ट्र मंच का निर्माण, क्या यह तीसरे मोर्चे की शुरुआत है ?

चित्र
 मोदी के खिलाफ तैयार हो रहा तीसरा मोर्चा, कौन होगा सूत्रधार ? I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली देश में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर जमा हुए विपक्षी दल के नेताओं के बीच अनेक विषयों पर बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार की अगुआई में बीजेपी और कांग्रेस का विकल्प पैदा करने की कोशिश की जा रही है ।

I SEE NEWS : ममता बनर्जी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

चित्र
  ममता को हाई कोर्ट का झटका चुनाव के दौरान हिंसा के  जांच का आदेश I SEE NEWS :  न्यूज़ नई दिल्ली पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के बाद एक समिति बनाई गई है, जो चुनावों के दौरान हुई हिंसा के मामलों की जांच करेगी और रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी। समिति के गठन का विरोध कर रहीं  ममता बनर्जी को इससे करारा झटका लगा  है। इससे पहले सोमवार को हाई कोर्ट ने टीएमसी की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें 18 जून के उस आदेश को रोकने की मांग की गई थी, जिसके तहत समिति के गठन का फैसला दिया गया था ।

I SEE NEWS : बिहार में फिर आया बाढ़, गांव में घुसा पानी

चित्र
 बिहार में गहराने  लगा बाढ़ का खतरा, उत्तर बिहार में गांव में चढ़ा बाढ़ का पानी I SEE NEWS : टीम पटना गंडक नदी के जलस्तर वृद्धि से संग्रामपुर-हाजीपुर मुख्य पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इजरा मोरी गांव से लेकर करीब एक किलोमीटर तक पानी का बहाव तेज है। तेतरिया प्रखंड के सिरौली डायवर्सन पर बागमती नदी का पानी चढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है। सुगौली के बिशुनपुर्वा गांव जाने वाली सड़क पर तीन फुट बाढ़ का पानी चढ़ गया गई।

I SEE NEWS : बाबा का ढाबा वाले किया आत्महत्या की कोशिश ? अस्पताल में भर्ती

चित्र
  कहते हैं वक्त बदलते देर नहीं लगता यह कहावत बाबा के ढाबा कांता प्रसाद पर सही साबित होता है I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली कुछ ही दिन पहले खोले थे रेस्टोरेंट नुकसान झेलने के बाद फिर से खोले ढाबा ,दिल्ली पुलिस के अनुसार, कांता प्रसाद को गुरुवार रात  सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा की  गई जांच के से  पता चला है कि उन्होंने नींद की गोलियां खाई थीं और शराब पी हुई थी  जिसके कारण वह बेहोश पड़ा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या कांता प्रसाद ने आत्महत्या की कोशिश की है? मामले की जांच चल रही है।

I SEE NEWS : चिराग पासवान मेन गेट के बाहर बजाते रहे कार का हॉर्न, घंटों बाद खोला गया दरवाजा ।

चित्र
 चिराग पासवान को बेज्जती कर लौटाना,सांसद पशुपति पारस को पड़ सकता है महंगा ? I SEE NEWS :   लोजपा दोतरफा हो चुका  है। एक का नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे हैं और दूसरे का पशुपति पारस, दोनों  ने आनन-फानन में पार्टी पर नियंत्रण पाने की कोशिशें तेज कर दीं हैं । चिराग पासवान की अध्यक्षता में लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में पार्टी ने बागी पांच सांसदों को दल से निकाल दिया। पार्टी ने यह फैसला भी किया है कि अगले साल होने वाले चार राज्यों के चुनाव में भी पार्टी अपना उम्मीदवार देगी। इससे पहले उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया था ।  अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या 4 - 5 सांसद मिलकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पद से हटा सकते हैं या पार्टी को बदल सकते हैं ? अगर ऐसा होता है तो यह हर  पार्टी के लिए खतरा बन सकता है हर एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने अस्तित्व पर विचार करना होगा । नियमानुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या किसी भी अन्य पद का चयन पार्टी की कोर कमेटी अथवा कार्यकारणी समिति करती है...

I SEE NEWS : बिहार में पंचायत राज (अध्यादेश) के खिलाफ, राम शंकर दास ने हाईकोर्ट मे दायर की याचिका |

चित्र
 बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका ,क्या इसमें बदलाव संभव ? I SEE NEWS : टीम पटना बिहार सरकार के पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश, 2021 के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में  याचिका दायर की गयी है ।अधिवक्ता  राम शंकर दास तथा पंचायती राज पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा  दायर  याचिका में बिहार सरकार के  2 जून 2021 के बिहार पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश, 2021 के कुछ प्रावधानों को असंवैधानिक ठहराने का अनुरोध किया गया है। बिहार में पंचायत के पदाधिकारियों का कार्यकाल 15 जून 2021 को समाप्त होने वाला है। गौरतलब है कि बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार 2 जून को बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की कुछ धाराओं में संशोधन के लिये अध्यादेश को मंजूरी दी थी ताकि राज्य सरकार को कोरोना के कारण स्थगित  पंचायत निकायों के नए चुनाव होने तक उनके कामकाज की निगरानी के लिए परामर्श समितियों के गठन किया जा सके।  हालांकि इसके खिलाफ लगातार आवाज उठ रही है और हाईकोर्ट में याचिका भी दायर हो चुकी है ।अब देखना यह है कि हाईकोर्ट सरकार के फैसले को बरकरार रखती है या इसे असंवैधानिक ...

I SEE NEWS : लोजपा पर बोली भाजपा, वह उनका अंदरूनी मामला

चित्र
 क्या चिराग पासवान को मिलेगा NDA का साथ? I SEE NEWS : टीम पटना उपमुख्यमंत्री  जदयू नेताओं की ओर से किए गए प्रयास के बाद लोजपा में हुए इस राजनीतिक घटना पर टिप्पणी करने से बचते  दिखे । उन्होंने कहा कि लोजपा के सांसदों ने एक निर्णय लिया है। पशुपति पारस लोजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वे क्या निर्णय लेते हैं, इस पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व उचित समय पर सही निर्णय लेगा।

I SEE NEWS : क्या अब बिना चिराग की रहेगी झोपड़ी ? बाप के मौत के बाद बेटे को पार्टी से निकाला ?

चित्र
अपने ही घर को नहीं बचा पा रही LJP   क्या फिर से संभल पाएगी लोजपा  ? I SEE NEWS :  टीम पटना एक पुरानी कहावत है चिराग तले अंधेरा आज बिहार की बड़ी पार्टी में से एक एलजेपी के हालात वैसे ही नजर आ रहे हैं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी ही पार्टी नहीं बचा पा रहे हैं, कुछ समय पहले ही लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री  रामविलास पासवान का निधन हुआ है और उन्होंने अपने पुत्र को अपनी पार्टी की कमान सौंपी थी,हालात तो देखिए उनके मौत के कुछ ही दिनों बाद पार्टी में फूट नजर आ रही है रातों रात अचानक  संसदीय दल के नेता बदल दिए जाते हैं, चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से इनकार किया जाता है। अब सवाल यह खड़ा होता है कौन संभालेगा पार्टी और कौन निभाएगा अपना फर्ज हालत तो यह है चिराग पासवान कुछ और कह रहे हैं और संसदीय दल के  चुने गए नए नेता पारस पासवान अपना अलग राग अपनाए हैं।  अभी ताजा जानकारी बता दें आपको चिराग पासवान अपना इस्तीफा सौंपने को तैयार हो गए हैं लेकिन यहां भी एक शर्त है उन्होंने कहा कि परिवार और पार्टी में सबसे बड़ी उनक...

I SEE NEWS : मयंक सिन्हा की कंपनी संभालेगी UP चुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान ?

चित्र
  बिहार के बाद IDEAL STRATEGIST OF ELECTION EQUATION  संभालेगी  उत्तर प्रदेश  चुनाव  में प्रचार-प्रसार की कमान ? I SEE NEWS : टीम न्यू दिल्ली आपको बता दें कि मंयक सिन्हा की कंपनी IDEAL STRATEGIST OF ELECTION EQUATION (चुनावी समीकरण का आदर्श रणनीतिकार) बिहार में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव का प्रचार प्रसार संभालने की तैयारी में लगी हुई है। हालांकि कंपनी किस  पार्टी के लिए अथवा इंडिविजुअल कैंडिडेट के लिए प्रचार करेगी ये अभी  साफ नहीं हो पाया है। यूपी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मीयां जोरों पर है, गठबंधन से लेकर सभी  पार्टियों में उलटफेर  और नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है।कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होने को एक बडे़ राजनीतिक दाव के रूप में देखा जा रहा है । बहरहाल जो भी है इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी का शासन दोहराता है या कोई और पार्टी बाजी मार ले जाती है,ये देखना दिलचस्प होगा।

I SEE NEWS : केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU ने मांगा हिस्सा, कहा हमें भी भागीदारी दें।

चित्र
  केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU मांग रहा हिस्सा, कहां- दो मंत्री पद हमें मिलने चाहिए I SEE NEWS :  टीम पटना पिछले दो साल में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर जेडीयू की ओर से किसी बड़े नेता का पहला कोई बयान शनिवार को सामने आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने साफ कह  दिया है कि जेडीयू सम्मानजनक हिस्सेदारी के साथ केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होगा।आपको बता दें की 2019 में जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन  हुआ था तो जेडीयू को नरेन्द्र मोदी की सरकार में सांकेतिक भागीदारी मिल रही थी। पार्टी  ने तब इस भागीदारी से मना कर दिया था। दयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह का कड़ा रुख और साफ संकेत यह बतलाता है कि केंद्रीय  मंत्रीमंडल में जदयू को हिस्सेदारी नहीं मिलती है तो शायद  NDA के हालात वैसे ना रहें, जैसे आज हैं।

I SEE NEWS : भारत की खोखली राजनीति | दादा के मूर्ति पर माला चढ़ाने को उमड़ी भीड़ और परपोती बेच रही रोड पर सब्जी

चित्र
यहां वह दृश्य देखने को मिल रहा है जहां लोग राजनीति से तौबा करने लगेंगे | I SEE NEWS :  टीम न्यू दिल्ली भगवान कहे जाने वाले  एक स्वतंत्रता सेनानी,जिन्होने देश के लिए कुर्बानी दी तथा देशवासियों ने  भी जिनसे बेतहाशा मोहब्बत किया- सम्मान दिया  | हम बात कर रहे हैं वह वीर पुरुष भगवान बिरसा मुंडा की जिनकी पोती आज  रोड पर सब्जी बेचती है ।जिनके दादा की मूर्ति पर लाखों के फूल चढ़ गए उनकी पोती अपना पेट भरने के लिए दरबदर सब्जियां बेच रही है तो क्या यह खोखली राजनीति नहीं है ? तो क्या यह मतलब की दुनिया नहीं है ?  चलिए जानते है   पूरा  मामला 1894 में बारिश न होने से छोटा नागपुर में भयंकर अकाल और महामारी फैली हुई थी लोग अंधविश्वास मे डूबे हुए थे । बिरसा ने  लोगों की सेवा की। उन्होंने लोगों को अन्धविश्वास से बाहर निकल बिमारियों का इलाज करने के प्रति जागरूक किया। सभी आदिवासियों के लिए वे ‘धरती आबा’ यानि ‘धरती पिता’ हो गये। बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनकी ख्याति जग जाहिर है।सिर...

I SEE NEWS : बिहार के राजनीति गलियारों में सरगर्मी शुरू,जीतन राम मांझी से मिले तेज प्रताप यादव

चित्र
 क्या यहीं से शुरू होगी बिहार  में सरकार के उलटफेर की कहानी ? I SEE NEWS :  टीम पटना जीतनराम मांझी एनडीए और भाजपा को लेकर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं।उससे पटना के सियासी गलियारों में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि मांझी कोई  रणनीति बना रहे हैं। शुक्रवार को तेजप्रताप ने  मांझी से मुलाकात की तथा फोन पर अपने पिता और पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव से उनकी बात भी करवाई। बहरहाल मामला जो भी है लेकिन  मांझी का इस तरह हमलावर होना तथा आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का उनके आवास में घंटों मीटिंग करना सरकार के लिए कोई संकेत तो नहीं ?

I SEE NEWS : सबसे सटीक और विश्वसनीय खबरों केलिए देखे www.iseenewsindia.in

चित्र
कहीं  हो रहा हो  अपराध और कही  करना हो खुलासा , तो आपके लिए हम हर वक्त है तैयार | संपर्क करें : 9431443683    

I SEE NEWS : नवादा में कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारियों की समीक्षा बैठक

चित्र
 जमीन विवाद संबंधित अंचल अधिकारियों की बैठक I SEE NEWS :  दिनेश गुप्ता, नवादा  श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जमीन विवाद से संबंधित सभी  अंचल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता -श्री उज्जवल कुमार सिंह , अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर -श्री उमेश भारती , अनुमंडल पदाधिकारी रजौली- श्री चंद्रशेखर आजाद, भूमि उप समाहर्ता नवादा सदर - मुस्तकीम , भूमि उप समाहर्ता रजौली - श्री विमल सिंह एवं सभी अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।

I SEE NEWS : बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के बाद अब मंत्री ने भी क़ानून पर सवाल उठाए

चित्र
  क्या बिहार का सरकार डगमगा रहा है? क्या जल्द ही कुछ नया देखने को मिलेगा I SEE NEWS :  टीम पटना संजय जायसवाल ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। अब नीतीश कैबिनेट में मंत्री जनक राम ने दलित अत्याचार को लेकर एक पत्र लिखा है। उन्होंने विभिन्न जिलों में महादलित समुदाय की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर जबरन धर्मांतरण के बाद निकाह कराए जाने को लेकर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है ।

I SEE NEWS : नवादा में अपराध आउट ऑफ कंट्रोल सरेआम चली गोली , दो लोगों को लगी गोली

चित्र
परिजनों ने गांव के ही शशि कांत यादव और सतेंद्र यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है , पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है । I SEE NEWS :  दिनेश गुप्ता, नवादा  नवादा जिला के मुफशील थाना क्षेत्र के ग्राम पनसला में सरेआम  गोली चलने का मामला सामने आया है वहीं इस गोलीबारी में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए है जिसमे एक के सीने औऱ दूसरे की पैर में गोली लगी है दोनों अपने सहोदर भाई बताये जाते है  दयानंद यादव , शशि कांत यादव पिता गजाधर यादव , मुफशील थाना क्षेत्र के ग्राम पनसला के बताए जाते है .फिलहाल दोनों घायलों को उचित उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।  

I SEE NEWS : नवादा मे दो गांव के बिच हिंसक घटना, SP -DM ने संभाला मोर्चा

चित्र
 नवादा जिले के रोह थाना के 2 गांव में हिंसक घटनाओं के बाद मामला को शांत करने के लिए SP -DM को संभालना पड़ा मोर्चा I SEE NEWS :दिनेश गुप्ता, नवादा  नवादा जिले के रोह थाना इलाके के मरूई व काजीचक के ग्रामीण आपस में इस कदर उलझे की हालात को संभालने के लिए डीएम-एसपी को पहुंचाना पड़ गया। कई थानों की पुलिस का कैंप करना पड़ा। सुबह दोनों गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। 10-15 राउंड गोलियां चली। रोड़े-पत्थर बरसाए गए। वैसे, पुलिस गोलीबारी से इंकार कर रही है, लेकिन दोनों गांवों के बीच तनाव गहरा बना हुआ है। पुलिस दोनों ओर के दो दर्जन करीब उपद्रवियों को हिरासत में ली है। प्रशासन स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा कर रही है। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी है। पत्थरबाजी में कुछ लोग चोटिल हुए हैं, लेकिन सामने नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दो दिनों पूर्व दोनों गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। रविवार की सुबह सुंदरा गांव में मुखिया जी के पास पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्ष के कुछ चुनिंदा लोगों को पंचायत में शामिल होना था। बैठक में शामिल होने के लिए काजीचक के लोग जा रहे थे। रास्ते में ...

I SEE NEWS : राशन वितरण में डीलरों द्वारा किया जा रहा मनमानी

चित्र
 डिलर द्वारा राशन वितरण में किया जा रहा लुट घसोट I SEE NEWS :    संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार) मामला गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत सुघड़ी पंचायत के पुरैनी गांव  के जनवितरण प्रणाली दुकानदार सिदेश्वर सिंह के द्वारा मई माह के मुफ्त राशन वितरण में पैसा लेकर राशन वितरण करने कि बात प्रकाश में आया है।  पुरैनी टोला जयपुर गांव के लाभुक कुन्ती देवी, दिलीप कुमार,मालती देवी, सुनीता देवी, आशा देवी समेत दर्जनों लाभुक ने बताया कि डिलर सिदेश्वर सिंह के द्वारा पैसा लेकर राशन वितरण किया गया। हमलोगो को पांच किलो गल्ला मुफ्त दिया और पांच किलो गल्ला का पैसा लिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डिलर को बोले कि गल्ला मुफ्त में देना है और आप पैसा ले रहे तो डीलर सिदेश्वर सिंह ने कहा मुफ्त में पांच किलो गल्ला आया है पांच किलो का पैसा देना है तभी गल्ला मिलेगा। इसके साथ ही कुछ लाभुकों ने डीलर द्वारा पांच किलो कि गल्ला देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंगुठा नहीं लगने कि बात कहकर पांच किलो ही गल्ला दिया। डीलर द्वारा कम गल्ला मिलने तथा पैसा लेकर गल्ला देने से लाभुकों में काफी आक्रोश देखा गया...

I SEE NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ,युवक को मारी गोली |

चित्र
 अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटना स्थल पर हुई मौत। I SEE NEWS :   संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार) नवादा आए युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया, मृतक नीतीश कुमार शनिवार के  दोपहर बाद अपने बहनोई के साथ माल गोदाम स्थित आवास से बाईपास की ओर गया था वहां से घर वापसी के दौरान बाईपास में चमड़ा गोदाम के निकट अपराधियों ने गोली मारी गई युवक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गया। मृतक की बहन के अनुसार भाई एक्सिस बैंक का कर्मचारी था मृतक अरवल जिला के लोदीपुर गांव निवासी विनायभारती का पुत्र था मृतक अपने बहन के मैरिज डे पर आया हुआ था मृतक का बहनोई अभिषेक कुमार नवादा के गुनामा गांव निवासी रोशन कुमार उर्फ चिरकुट को कुछ रुपया उधार दिया था बायपास में जाते समय अभिषेक की नजर रोशन पर पड़ी उसने रोशन से अपने दिए हुए रुपए वापस मांगे जिस पर रोशन बहाना करने लगा इस पर मृतक का बहनोई अभिषेक से रोशन पर नाराज हो गया और दोनों में कहा सुनी होने लगे नाराज रोशन ने अभिषेक पर गोली चला दी जो साला नीतीश कुमार को गर्दन में लगे और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई यह घटना बाईपास में चमड़ा गोदाम के पास घटी ...

I SEE NEWS : पेड़ों की कटाई से गहरा रहा इंसानों पर संकट

चित्र
  सालों पहले जहां घने जंगल  दिखते थे, आज वह जगह विरान हो रहा है। I SEE NEWS :टीम दिल्ली सालों पहले जहां घने जंगल  दिखते थे, आज वह जगह विरान हो रहा है।  सरकार इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही हैं ना कोई नया क़ानून ला रही है अगर इसी तरह पेड़ कटते रहे तो वो दिन दूर नहीं की लोग, ऑक्सीजन के बिना घुट घुट कर मरने लगेंगे।अभी तो कोरोना में हमने वो देखा जो अभी शुरुआत थी, पिक्चर अभी बांकी है। आम जनता की बात छोड़िये सरकार विकास के लिए पेड़ धड़ल्ले से कटवा रही है, हम ये नहीं कहते की विकास रोक दीजिए, परन्तु जितने पेड़ काट रहे उससे पहले लगा तो दीजिए,  आने वाले पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी जैसे हम उन्हें तौफे में घुटती हुई जिंदगी देंगे, दिल्ली की हालत आप सबको पता हैं,लगभग यही हालात पुरे देश की होती जा रही है।  I see news आप सबसे आग्रह करता हैं हर कोई अपने जीवन मे एक पेड़ जरूर लगाए ।

I SEE NEWS : कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर हुई सभी धर्मों के बीच समीक्षा बैठक।

चित्र
 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी धर्म गुरुओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई I SEE NEWS :  संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार) दिनांक 3 जून 21 को जिला पदाधिकारी : श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिले भर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी धर्म गुरुओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक मे सभी धर्म गुरुओं से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में आम लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें , आमलोगों के बीच गलत भ्रांतियों को दूर करें । उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों मे वैक्सीनेशन की व्यवस्था है । सभी जिलावासी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं । ताकि सभी जिलावासियों को कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान किया जा सके । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर - श्री उमेश भारती , जिला आपदा शाखा पदाधिकारी - विश्वजीत कुमार , डीपीओ - जमाल मुस्तफा एवं सभी धर्मों के धर्म गुरु उपस्थित थें ।

I SEE NEWS : NDA में खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है।

चित्र
  बीजेपी के एमएलसी टुन्ना  पांडेय ने  खोली अपने मन की बात नीतीश कुमार को बोला परिस्थितियों के सीएम I SEE NEWS : टीम पटना नीतीश कुमार मेरे नेता नहीं हैं। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली थी। मेरा महागठबंधन से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं केवल बीजेपी का नेता हूं। नीतीश  2009 के शराब घोटालेबाज हैं।' टुन्ना  पांडे रुके नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि नीतीश एक बार दूसरी तो एक बाद तीसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद मुख्यमंत्री बने। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी के  एमएलसी रहते  हुए नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले  को पार्टी की अनुशासन कमेटी ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

I SEE NEWS : सीएस ने गोविंदपुर सीएचसी का किया निरीक्षण।

चित्र
   सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन ने बुधवार को गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। I SEE NEWS :  संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार) गोविंदपुर  सीएचसी की व्यवस्था एवं स्थिति का जायजा लिया । वही प्रसव कक्ष पहुंचकर 28 मई से लेकर 1 जून तक कराए गए प्रसव पंजी, दैनिक पंजी   के साथ-साथ सीएचसी में मौजूद दोनों एंबुलेंस की स्थितियों के बारे में निरीक्षण किया। वही सीएचसी में बने कॉविड वार्ड की स्थिति का भी जायजा लिया। सीएसी के डाक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर कहा कि अभी हमारे सामने कोविड वैक्सीनेशन सबसे बड़ी चुनौती है कि कोविड संक्रमण का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य हो। साथ ही सीएचसी में मौजूद सभी डॉ तथा स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने के सख्त निर्देश दिया। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी में मौजूद डॉक्टर एवं अन्य कर्मी को लगाकर ग्राम वार वैक्सीनेशन का कार्य करवाने का निर्देश दिए । इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का योगदान महत्वपूर्ण है। ...

I SEE NEWS : नवादा डीएम ने कोविड-19 समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

चित्र
  जांच को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया I SEE NEWS : संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार) गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में बुधवार को डीएम यशपाल मीना कि अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा जांच को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह, अंचलाधिकारी वर्षा रानी के अलावा सीएचसी के डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी  सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही समीक्षात्मक बैठक में डीएम के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा जांच के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि गोविंदपुर में वैक्सीनेशन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक बहुत ही कम है। वहीं उपस्थित डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि ग्राम वार जाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीकाकरण व जांच करें। वही समीक्षात्मक बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक  कर...

I SEE NEWS : मांझी का डोल रहा मन क्या सरकार डगमगाएगी ?

चित्र
  हिंदुस्तान मोर्चा पार्टी की बैठक आज बिहार में हो रही है। I SEE NEWS :  टीम पटना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी का मन डोलता  हुआ दिख रहा है। आपको बता दें हाल में ही कोरोनावायरस के मामले में जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था जब कोरोनावायरस इन सर्टिफिकेट पर मोदी का फोटो है तो मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी मोदी का फोटो होना चाहिए, आपको बताते चलें कि बिहार में एनडीए की सरकार है और उसमें मांझी की भी  भूमिका है बताया जा रही है कि  मांझी एनडीए से परेशान नजर आ रहे हैं।  बहर हाल जो भी है बीजेपी पर मांझी का निशाना साधना एनडीए के लिए अच्छी खबर नहीं है और नहीं बिहार सरकार के लिए, | माना जा रहा है कि आज के बैठक का फैसला अहम हो  सकता है । और मांझी ने पप्पू यादव को भी सपोर्ट करते हुए कहा था कि  पप्पू यादव की गिरफ्तारी सही नहीं है।मांझी NDA पर लगातार हमला कर रहें हैं। आपको बताते चलें कि बिहार में एनडीए की सरकार है और उसमें मांझी की भी  भूमिका है बतायी जा रही है कि लेकिन अब मां...

I SEE NEWS : किड़ा युक्त चावल का किया जा रहा वितरण, लाभुक में आक्रोश

चित्र
 करोना महामारी में कीड़ा युक्त चावल का हो रहा था वितरण I SEE NEWS :  संवाददाता, दिनेश गुप्ता नवादा ( बिहार) गोविंदपुर, नवादा-: वैश्विक महामारी के कारण सरकार के द्वारा पूरे सूबे में 8 जून तक लॉकडाउन लगाया है जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ते जा रही है लॉकडाउन के कारण लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं प्रवासी मजदूर रोजगार समाप्त करके पलायन कर चुके हैं तो कई का रोजगार लॉकडाउन के कारण समाप्त हो चुका है ऐसी स्थिति में सरकार के सामने एक चुनौती है  इन्हीं चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रवासी मजदूर बिहारी श्रमिकों एवं गरीब लोगों को  गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर बीच बाजार में बनिया विगहा के डीलर अशोक  प्रसाद के खराब गुणवत्ता वाले  चावल वितरण किया जा रहा है। घटिया चावल मिलने से लोग में काफी रोश है। चावल में कीड़े रेंगते नजर आए। इसके अलावा गोविंदपुर प्रखंड में कई जन वितरण प्रणाली के डीलरों के द्वारा घटिया चावल एवं  मात्रा में कटौती कर दिया जा रहा है। सोमवार को जनवितरण दुकानदार अशोक कुमार के दुकान में राशन उठाव करने आए दर्जनों लाभुक ने बताया कि डिलर द...

I SEE NEWS : CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द, पीएम मोदी की बैठक में फैसला

चित्र
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता  की  बैठक में यह फैसला लिया गया।  I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में सभी  राज्यों तथा अधिकारियों  से मिले सुझावों एवं  विचार विमर्श से निकल रहे विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर,  धर्मेन्द्र प्रधान तथा निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कई  अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। सबने छात्रों के भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए यह फैसला लिया ।

I SEE NEWS : फर्जी DTO बन ट्रक चालकों को लूटने वाला गिरोह धराया

चित्र
 गिरफ्तार अपराधियों ने 20 मई को नवादा मुहफ़स्सिल थानाक्षेत्र के गोडधोवा पावरग्रिड से सरिया लोड ट्रेलर लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकारा। I SEE NEWS :संवाददाता, दिनेश गुप्ता नवादा (बिहार) रजौली, नवादा-: रजौली बीते रात सोमवार को थानाक्षेत्र के एक होटल के समीप से अंतरजिला वाहन लूट गैंग के 6 सदस्यों की गिरफ्तारी से पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। गिरफ्तार सभी लोग फर्जी डीटीओ बनकर ट्रक लूटने का काम करते थे। मंगलवार को सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने रजौली थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि 20 मई की रात अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा पावरग्रिड के समीप 32 टन सरिया लदे टेलर को अगवा कर लिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर छापेमारी शुरू की गई थी। 21 मई को टेलर और इंजन गया व नवादा के विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया था। टेलर और इंजन लावारिस हालत में खड़े मिले थे। तब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया था। लेकिन कोई भी व्यक्ति टेलर और इंजन लेने नहीं पहुंचा। तब टेक्नीकल सर्विलांस के जरिए कुछ सुराग हाथ लगे। जिसके बाद से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही...