I SEE NEWS : आम आदमी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने पानी को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया ! जानिए पूरा मामला

 


दिल्ली में पानी की समस्या पर मचा बवाल !

I SEE NEWS : टीम दिल्ली

आम आदमी पार्टी के विधायक  सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा सरकार राजनीतिक कारणों से जानबूझ कर दिल्ली के हक का पानी रोक कर दिल्ली के लोगों को परेशान कर रही है। भारद्वाज का कहना है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली आने वाले पानी को रोक रखा है और प्रतिदिन 100 एमजीडी पानी कम भेजा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी  तथा  केंद्र सरकार  की इस घटिया राजनीति को सहा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर दिल्ली को पूरा पानी नहीं मिला तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता  का पानी कनेक्शन काट देंगे।


टिप्पणियाँ