I SEE NEWS : झमाझम बारिश से दिल्लीवासियों के सुहावने दिन, गर्मी से मिली राहत
अगले 5 दिन तक होगी यूपी और दिल्ली में झमाझम बारिश
I SEE NEWS :टीम दिल्ली
मंगलवार को दिल्ली का मौसम सुहावना हुआ और दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली, राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।जिसके कारण कुछ सड़कों पर जलजमाव के कारण जाम लग गया। अब, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में मानसून आने में देर कर दी जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है।
लेकिन अब मानसून की शुरुआत हो चुकी है तथा कई अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें