I SEE NEWS : अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान ! जानिए पूरा मामला
जम्मू में फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौटा
I SEE NEWS : टीम दिल्ली
जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मंगलवार देर रात BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) ने एक संदिग्ध ड्रोन देखा। बीएसएफ के जवानों ने इस ड्रोन पर लगातार फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन गायब हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्रोन पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था और बीएसएफ की फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया।
इस मामले को लेकर बीएसएफ ने एक बयान भी जारी किया है। बयान के मुताबिक, '13 और 14 जुलाई के दरम्यानी रात में जवानों को अरनिया सेक्टर में रात 9 बजकर 52 मिनट के आसपास एक लाल रंग की चमकती लाइट दिखाई दी। सतर्क जवानों ने बिना समय गवाएं तुरंत ही लाल चमकती लाइट पर फायरिंग शुरू कर दी , जिसकी वजह से ड्रोन वापस लौट गया। इसके बाद इलाके की तलाशी भी ली गई। हालांकि, अभी तक कुछ भी मिला नहीं है।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें