I SEE NEWS : मंत्रियों के बाद अब सरकारी बाबुओं पर मोदी सरकार की नजर
मोदी सरकार करा रही सरकारी बाबुओं का परफॉरमेंस रिव्यू , गिर सकती है गाज !
I SEE NEWS : टीम दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कई मंत्रियों की उनके काम के आधार पर कैबिनेट से छुट्टी कर दी तो वहीं कुछ के विभाग बदल दिए गए । कैबिनेट में विस्तार के साथ-साथ बडे़ फेरबदल के बाद अब सरकार की नजर सरकारी बाबुओं के कामकाज पर है । लगता है मंत्रियों के बाद अब सरकारी बाबुओं की बारी है। केंद्र सरकार ने प्रदर्शन को मानदंड बनाते हुए केंद्रीय सचिवालय सेवाओं और 50 वर्ष से अधिक आयु के अपने अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा शुरू कर दी है।सरकार ने मौलिक नियम (एफआर) 560 1(एल) और सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 48 के तहत अवर सचिव स्तर के अधिकारियों की समीक्षा का आदेश दिया है। आपको बता दें कि पिछली बार भी इस तरह की समीक्षा के बाद 'अंडर-परफॉर्मर' पाए गए कई अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें