I SEE NEWS : वाराणसी को "बाबा" ने दिया नयाब तोहफा, मिला रुद्राक्ष


 रुद्राक्ष का उद्घाटन करने पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए विश्व में क्यों प्रसिद्ध होगा रुद्राक्ष

I SEE NEWS :टीम लखनऊ

जापान और भारत की दोस्ती  का  एक  नायाब तोहफ़ा रुद्राक्ष जो उत्तर प्रदेश  के वाराणसी को मिला है ,जहां कन्वेंशन सेंटर की नींव  2015 में उस समय पड़ गई थी, जब जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लेकर आए थे।

आइए जानते हैं रुद्राक्ष है क्या और क्यों होगा विश्व में प्रसिद्ध !
यहां बड़े म्यूजिक कंसर्ट, कांफ्रेंस,नाटक और प्रदर्शनियों जैसे कार्यक्रम दुनिया के बेहतरीन उपकरणों और सुविधाओं के साथ कर सकेंगे।
कहा जा रहा है कि शहर के अनुरूप इसका नाम  रुद्राक्ष रखा गया है। इसमें स्टील के एक सौ आठ रुद्राक्ष के दाने भी लगाए  गए है। जो देखने में अत्यंत खूबसूरत लग रहा है। रुद्राक्ष को शिवलिंग के आकार का  बनाया गया है, जो उसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।
186 करोड़ से भी अधिक  लागत से बने  रुद्राक्ष में 110 से ज्यादा  गाड़ियों की पार्किंग  बेसमेंट में है। रुद्राक्ष को देखने विदेश से भी आएंगे लोग जिससे वाराणसी की जनता को रोजगार का साधन मिलेगा, साथ-साथ दुनिया में एक नयी पहचान भी मिलेगी।

टिप्पणियाँ