तबलीगी जमात के कारण गई कई लोगो की जान, 647 लोग कोरोना पॉजिटिव ,24 घंटे मे 12 मरीज की मौत | तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से अब तक टोटल 647 लोगों कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग 14 राज्यों के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से शुक्रवार (3 अप्रैल) को बताया कि पिछले दिनों दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से अब तक टोटल 647 लोगों कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग 14 राज्यों के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के 647 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि है। ये लोग असम, अंडमान निकोबार, उत्तरप्रदेश , जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु,झारखण्ड , तेलंगाना, उत्तराखंड और दिल्ली से हैं।