I SEE NEWS : बरडिया बांध प्रतापगढ़(राजस्थान) में से हो रहा है पानी का रिसाव।



I SEE NEWS : संवाददाता  श्याम लाल प्रजापत ,प्रतापगढ़ (राजस्थान)

जिला मुख्यालय के  बरडिया बांध में से पानी का रिसाव होने की सूचना ग्रामीणों व  सरपंच को लगी, तो तुरन्त बरडिया बांध पहुचे , देखा तो पानी के रिसाव बांध के पाल से लगातार हो रहा था।

बरडिया बांध के अध्यक्ष शौकीन पाटीदार ने बताया कि इसकी सूचना पहले भी सम्बंधित विभाग को दे दी गई थी |परंतु विभाग ने इस ओर कोई ध्यान ही नही दिया | ग्रामीणों व पंचायत की सहायता से फिलहाल मिट्टी डलवा कर रिसाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।वही बांध के ओवरफ्लो पर बड़े बड़े पेड़ उगे हुए है जिसको लेकर भी विभाग को तीन चार बार अवगत करवा दिया है परंतु विभाग ने इस ओर भी कोई ध्यान नही दिया जिसके चलते आने वाले समय मे बांध की दीवारें क्षतिग्रस्त होने की संभावना काफी बढ़  गई है।


टिप्पणियाँ