I SEE NEWS : क्या बिहारी बाबू फिर बदलेंगे पाला ?
कांग्रेस के 'शत्रु' बनेंगे टीएमसी के मित्र
I SEE NEWS : टीम दिल्ली
कांग्रेस में उपेक्षित खामोश शत्रु बाबू नई राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे हैं । पटना साहिब से दो बार सांसद रह चुके शत्रुघन सिन्हा ने 2019 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था , जिसमें उन्हें रविशंकर प्रसाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से उन्हें कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में जिस तरह ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को मात दी है उससे शत्रुघ्न सिन्हा काफी प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ममता दीदी की जमकर तारीफ भी की थी। माना ये भी जा रहा है कि 2024 के आम चुनाव में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बडा़ चेहरा बन सकतीं हैं। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी में अपनी जगह तलाशने में जुटे हैं इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि 21 जुलाई को शहादत दिवस के आयोजन के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ममता दीदी के पाले में जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें