I SEE NEWS : उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज

 


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू

I SEE NEWS : टीम लखनऊ

अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में लग गईं हैं ।इधर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने  मंत्रियों को 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालने को कहा है, हर मंत्री को लगभग 5 से 6 जिला पहुंचना है और जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है।आपको बता दें कि यूपी में अभी भाजपा की सरकार है और बंगाल के हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व यूपी के आगामी चुनाव की तैयारियों में किसी भी तरह का  समझौता नहीं करना चाहते हैं जो उनकी हार का कारण बने।उधर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों चुनाव की तैयारी में लग गई है बीजेपी को हराने का पूरा  प्लान तैयार किया जा रहा है। अब देखना यह है कि यूपी की  बागडोर 2022 के चुनाव के बाद  किसके हाथ में जाती है।

टिप्पणियाँ