I SEE NEWS : बिहार की राजधानी पटना में चोरों का अड्डा बना AG कॉलोनी, चोरी और छिनौती पर मौन है प्रशासन
बिहार में बढ़ रहे अपराध के मामलों के लिए जिम्मेदार कौन ?
I SEE NEWS : टीम पटना
पटना बिहार की राजधानी है यहां VVIP लोग रहते हैं यहां खुद बिहार के सूत्रधार और बिहार के संचालक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहते हैं।इसके बावजूद भी पटना का AG कॉलोनी चोरों का गढ़ बनता जा रहा है लगातार चोरी और छिनौती से यहां के लोग परेशान हैं, हालत यह है की शाम को महिलाएं बाहर निकलने से डर रहीं हैं, AG काॅलोनी ही नहीं सूबे के लगभग हर क्षेत्र में कमोबेश यही हालात हैं। AG कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां मोटरसाइकिल चोरी, छिनौती, और अपहरन जैसे मामले आम बात हो गये हैं। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन इस पर कोई सुध नहीं ले रही है कितने लोग तो यहां के शास्त्री नगर थाना में FIR तक दर्ज कराने नहीं जाते हैं कि प्रशासन कुछ नहीं करती है उल्टा हमें परेशान होना पड़ता है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि जहां सुशासन की सरकार है और राजधानी जहां खुद सुशासन बाबू रहते हैं वहां की ऐसी दुर्दशा अशोभनीय है और सरकार पर सवाल खड़ा करती है।
यह क्षेत्र दीघा विधानसभा में आता है यहां के विधायक संजीव चौरसिया हैं जो कि एक बहुचर्चित विधायक है लोग इन्हें पसंद करते हैं, लेकिन जो हालात बन रहें हैं जैसे लोग परेशान हो रहे हैं, प्रतिनिधि पर भी सवाल खड़ा हो रहा है आखिर वह क्यों नहीं सुध ले रहे हैं अपने क्षेत्र की,
बहरहाल जो भी है चोरी कहीं भी हो पटना में मुजफ्फरपुर में या वैशाली में परेशानी कहीं की भी हो समस्या कहीं की भी हो, प्रशासन और पुलिस का फर्ज बनता है लोंगों की समस्याओं का समाधान करें और लोगों के अंदर अपराध का डर ना होने दें ,सूबे के मुखिया लगातार अपराध को लेकर सख्त रूप अपनाए हुए हैं और पुलिस प्रशासन है कि उनके इस मुहिम को कमजोर कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें