I SEE NEWS : सुबह में दिलीप कुमार का इंतकाल , रात में जश्न मनाया कपूर खानदान,बॉलीवुड की दोहरी नीति

 


कमाल आर खान (केआरके) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन 5 बजे दफनाया गया और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी का बर्थडे पार्टी का लुत्फ उठाया।  अगर दिलीप साहब के लिए भी इज्जत नहीं है तो फिर किसकी इज्जत है?''

बुधवार को नीतू कपूर ने  अपना 63वां जन्मदिन मनाया था। नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान,रणधीर कपूर, अरमान जैन, सोनी राजदान, कुणाल कपूर, रिद्दिमा के पति भरत साहनी समेत और भी लोग  पार्टी में शामिल हुए थे। करीना कपूर ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।उसके बाद से ही यह फोटोज वायरल हो गयी और बॉलीवुड पर सवाल खड़ा कर दिया, लोगों का कहना है कि इस तरह की दोहरी नीति और सोच बॉलीवुड के अस्तित्व और भविष्य को दर्शाता है।

 अब सवाल यह खड़ा उठता है कि क्या कपूर खानदान खान परिवार को नापसंद करती है ? या फिर कुछ और वजह है जश्न मनाने की, खैर जो भी हो दिलीप कुमार साहब का इंतकाल बॉलीवुड की एक पीढ़ी  का अंत है,इसकी भरपाई असंभव है।


टिप्पणियाँ