I SEE NEWS : मध्य प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी, पंचायत के संयुक्त मोर्चा की हड़ताल जारी


 I SEE NEWS : संवाददाता, आनंद मिश्रा,रीवा मध्य प्रदेश

संयुक्त मोर्चे की हड़ताल के पांचवें दिन भी  कमी देखने को नहीं मिली,  गर्मी के कारण सचिव संघ अध्यक्ष की तबीयत धरना स्थल पर बिगड़ी, हनुमना रीवा प्रदेश से लेकर जिले एवं जनपद तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारियों के संगठनों के, संयुक्त मोर्चे के हड़ताल के पांचवें दिन   हनुमना जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना स्थल पर, किसी प्रकार की जोश में कमी देखने को नहीं मिली और वहां उपस्थित सचिव , मनरेगा ग्रामीण, आजीविका मिशन ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना आदि के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और मध्य प्रदेश सरकार को अपनी जायज मांगों पर अति शीघ्र निर्णय लेने को कहा

 इसी बीच कड़ी धूप एवं गर्मी होने की वजह से धरना स्थल पर ही सचिव संघ हनुमना के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे धरना स्थल पर मौजूद लोगों में शासन के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला ,जीआरएस संघ हनुमना के अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश सरकार हम लोगों की जायज मांगों को मान ली होती तो आज यह स्थित देखने को न मिलती, परंतु सरकार की हठधर्मिता के कारण यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन समय के लिए करना पड़ा और जब तक हम सबकी मांगे पूरी नहीं होंगी यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा |

 सरकार से ग्राम रोजगार सहायकों की मांग है कि सेवा समाप्त के स्थान पर निलंबन किया जाए एवं गुजारा भत्ता दिया जाए वही संविदा नीति में ग्राम रोजगार सहायकों को शामिल करते हुए नियमित कर्मचारी के समकक्ष 90% वेतनमान दिया जाए मनरेगा कर्मचारियों की भाती स्वेच्छा के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया का लाभ दिया जाए ग्राम रोजगार सहायक की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को आर्थिक सहायता एवं अनुकंपा नियुक्ति दी जाए आदि कई मांगे हैं

टिप्पणियाँ