I SEE NEWS : वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी पर,बीजेपी का पलटवार


भाजपा बिहार के उपाध्यक्ष व  सांसद अजय निषाद बोले VIP के जाने से NDA को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

I SEE NEWS :टीम पटना

NDA  विधानमंडल दल की बैठक में शामिल न होकर VIP  के मुखिया मुकेश सहनी अब घिरते नज़र आ रहे हैं। कल मुकेश सहनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर NDA में सम्‍मानजनक व्‍यवहार न होने तथा उन्हें तवज्जो ना मिलने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर भाजपा ने तो करारा जवाब दिया  ही है, साथ ही उनकी अपनी ही पार्टी के विधायक  राजू कुमार सिंह ने भी बैठक में शामिल न होने के फैसले को गलत ठहरा दिया है। डॉ. राजू कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल न होना मुकेश सहनी का व्‍यक्तिगत निर्णय था। उन्‍होंने पार्टी विधायकों की राय लिए बिना ही यह निर्णय ले लिया।


 

टिप्पणियाँ