I SEE NEWS : बिहार के सीएम नीतीश कुमार से असहमत डिप्टी सीएम रेणू देवी ! आइए जानते हैं क्या कहा


जनसंख्या नियंत्रण नीति पर सीएम और डिप्टी सीएम का अलग-अलग बयान

I SEE NEWS : टीम पटना

यूपी में जनसंख्‍या नियंत्रण नीति लागू होने के बाद इस पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी राय दी है जिसमें उन्होंने जनसंख्‍या नियंत्रण  कानून को गैरजरूरी बताते हुए महिलाओं को शिक्षित बनाए जाने की बात कही है।
वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणू देवी ने इस विषय पर दो अलग-अलग बयान दिए हैं पहले तो उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कानून के ऐलान को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि बिहार में भी ऐसे ही जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है।
लेकिन कुछ ही देर बाद उपमुख्यमंत्री रेणू देवी ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर पुरुषों को जागरूक करना ज्यादा जरूरी है।उन्होंने आगे कहा कि अक्सर देखा गया है कि बेटे की चाहत में परिवार का आकार बड़ा हो जाता है और इस पर नियंत्रण के लिए पुरुषों का जागरूक होना अधिक जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी गर्भनिरोधक गोलियों के वितरण, परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्‍था कराने की बात कही
 

टिप्पणियाँ