I SEE NEWS : जदयू के सवर्ण प्रकोष्ठ से सहरसा जिला उपाध्यक्ष बनाये गए कुंदन सिंह

 


I SEE NEWS : टीम पटना

बिहार में इस बार जदयू को मिली कम सीट रास नहीं आ रही वह लगातार  हर जिले में अपने पदाधिकारी  और कार्यकर्ता का चयन कर रही है।  साथ ही  नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के  बनते  ही जदयू के कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिल रहा है। जदयू अब अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि वह किन-किन राज्यों में चुनाव लड़ेगी और किस पार्टी के स्पोर्ट में रहेगी। हालांकि बिहार की स्थिति ज्यादा सही नहीं चल रही, कभी HAM पार्टी के प्रमुख मांझी, तो कभी VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी नाराज हो जाते हैं, जबकि यह सब सरकार के एलाइंस पार्टी हैं।

 सहरसा जिला में उपाध्यक्ष बनाये गए कुंदन सिंह, समाज सेवी हैं और लोग उन्हें पसंद करतें हैं। क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर समस्या का समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

टिप्पणियाँ