I SEE NEWS : बिहार में ऑन स्पॉट होगा जनता की समस्याओं का समाधान !
बिहार में 5 साल बाद, फिर लगेगा जनता दरबार
I SEE NEWS : टीम पटना
पांच साल बाद आज (सोमवार) फिर से शुरू हो रहा है 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम’। अर्से बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने बैठकर लोगों की समस्या तथा शिकायत सुनेंगे और ऑन स्पॉट उन समस्याओं के निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को देंगे।
12 जुलाई को स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण,विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों पर शिकायतें सुनी जाएंगी। इन महकमों के संबंधित मंत्री तथा अफसरों को भी कार्यक्रम में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल के पालन की पूरी तैयारी की गयी है।मास्क, सैनिटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है। सोशल मीडिया साइट पर इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा।
आप इसे यहां लाइव देख सकते हैं :
https://cm.bihar.gov.in/live
https://www/facebook.com/iprdbihar
https://twitter.com/iprd_bihar
https://www/youtube.com/iprdbihar

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें