I SEE NEWS : ऑल इण्डिया पत्रकार एकता ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में धूमधाम से मनाया गया

 



I SEE NEWS : टीम आगरा

 ऑल इण्डिया पत्रकार एकता सहायता ट्स्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं महापुरुष दिवस मंगलवार दिनांक 20/7/2021 को आगरा में धूमधाम से मनाया गया । संगठन के सभी पदाधिकारीगण  एवं पत्रकार साथियों ने अध्यक्ष गोविंद कुमार गौरव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला के साथ उनका स्वागत किया । गोविन्द कुमार गौरव ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम पूरे देश के पत्रकार एकजुट हो जिससे संगठन के साथ हमारी ताकत  को एक मजबूती मिले तथा पत्रकार सुरक्षा विधेयक पर बृहद रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे पारित कराना बहुत ही आवश्यक है जिस प्रकार उत्तर प्रदेश एवं पूरे देश मे पत्रकारों पर हो रहे हमले ,झूठे मुकदमे एवं शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर भी उन्होंने जोर दिया । इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार वर्मा को सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द कुमार गौरव की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के लिए लगातार किए गए अच्छे कार्यों के लिए सराहना की ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव समता विन्द एडवोकेट के साथ  देश के कई प्रदेशों के अध्यक्ष एवं भारी संख्या मे पदाधिकारी भी शामिल हुए।


टिप्पणियाँ