I SEE NEWS : एक तो महंगाई की मार, ऊपर से मंत्री के शब्दों का अत्याचार !
देश की जनता करोना की मार के साथ-साथ महंगाई की मार झेलने पर मजबूर हो गई है। दोहरी मार के चलते जनता त्रस्त है और सरकार इस पर कुछ बोल नहीं रही है। पेट्रोल डीजल के दाम कदम बढा़ते बढा़ते शतक पार कर गये । अब लगभग हर राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमत 100 से अधिक हो गई , इसी बीच सरसों तेल ने रही सही कसर पूरी कर दी, जब लोग सरसों तेल की महंगाई को कोस ही रहे थे तब रसोई गैस अपने दाम में तेजी ला दी महंगाई का यह सिलसिला यही नहीं रुकता है लगभग हर जरूरी सामान की कीमत आसमान छू रही है।
सबसे चिंता की बात ये है कि महंगाई कब तक रुकेगी, यह ना सरकार को पता है ना जनता को, ऊपर से एमपी के मंत्री जले पर नमक छिड़कते हुए यह बोल गए कि परेशानी में ही जिंदगी का आनंद है। अरे साहब अब इनको कौन समझाए कि नेताओं तथा मंत्रियों की तरह आम आदमी का खर्च सरकार नहीं उठाती।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें