संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

I SEE NEWS : अन्न उत्सव योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाती मिश्रान में बाटा गया खाद्यान्न

चित्र
  I SEE NEWS : संवादाता आनंद मिश्रा की रिपोर्ट मध्यप्रदेश शासन की अति महत्वपूर्ण योजना में शामिल गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के तहत प्रधानमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में प्रदेश की सभी सोसाइटीयो में 50 50 गरीबों को 10 किलो का फ्री राशन देकर अन्न उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया इसी योजना के तहत हनुमना जनपद के पाती मिश्रान सोसाइटी में भी अन्न उत्सव के तहत 50 50 लोगों को तो 10 किलो खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच श्री राम मिलन विश्वकर्मा एवं श्री कृष्ण बिहारी मिश्रा एवं निगरानी समिति के सदस्य एवं हितग्राही उपस्थित रहे जिसमैं गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न का वितरण किया गया इसका लाभ पाने वाले श्री मदन यादव राम सुमेर भाई लाल रामदयाल विश्वकर्मा दिलीप कुमार शुक्ला शंकरलाल बढ़ई मिश्रीलाल राम दरस बढ़ई रामविशाल केवट शेषमणि केवट राम जनक केवट बैजनाथ बसोर राम बहोर बसोर अर्जुन साकेत गंगा कोल कलंदर परसराम गुप्ता संतोष मिश्रा रमा निवास मिश्रा केसरिया इत्यादि लोगों को गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न का वितरण  विक्रेता रजनी...

I SEE NEWS : गोपालगंज में बारिश के पानी के दबाव से बह गया मुख्य सड़क

चित्र
I SEE NEWS :संवाददाता , शंभूनाथ यादव गोपालगंज ( बिहार) बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में बंगरा पंचायत का मुख्य सड़क बारीश के पानी से बह गया , हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से पंचायत के 6 वार्ड बारिश की पानी से घिरे हुए हैं साथ ही बारिश के पानी से बाढ़ जैसा हालात बना हुआ है, पानी की निकासी नहीं होने पर तेज दबाव की वजह से  सत्तरघाट को जोड़ने वाला यह मार्ग देर रात मुख्य सड़क बारीश के पानी से बह गया | आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया हल्की सड़क मार्ग बह जाने से ग्रामीण इलाकों के कुछ गांव से जलजमाव की समस्या से निजात मिला है वही आधी आबादी को आवागमन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी दी गई है लेकिन अब तक सड़क बनाने का कोई कार्य चालू नहीं हो सका है !

I SEE NEWS : बांध पर रह रहा है ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन

चित्र
 I SEE NEWS : संवाददाता शंभू नाथ यादव ( बिहार) सोमवार को घर बार छोड़ बांध पर शरण लिए ग्रामीणों का कहना था कि ,डेढ़ माह से पंचायत के 13 वार्ड में से  9 वार्डो में सैकड़ों घरो तक पानी घुसा हुआ है, 3 वार्ड के ही लोग घर में रह रहे हैं 80 बीघे की फसल हो गए बर्बाद, रैन बसेरों की तरह सिरकी तान बांध पर गुजर-बसर कर रहे ग्रामीणो कि प्रशासन नहीं ले रही सुध और ना ही पानी निकासी की कर रही कोई व्यवस्था ,इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने सलेमपुर में जमकर किया प्रदर्शन।लगातार हो रही बारिश से खाने पीने की लोगों की हो जा रहे किला सरकार के तरफ से व स्थानीय प्रशासन के तरफ से भी अभी तक बांध पर रह रहे सैकड़ों लोगों का नहीं लिया गया शुद्धी मुखिया पति संजय राय ने बताया कि प्रशासन से कई बार घटना की जानकारी दी गई है लेकिन, अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है , प्रदर्शन कर रहे लोगों में उपेंद्र यादव ,उमाशंकर यादव ,राजकिशोर यादव, इंदु महतो, बिट्टू सिंह, बांध पर रहा रहे ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन यथाशीघ्र व्यवस्था नहीं करती है तो, प्रखंड मुख्यालय को जाम कर किया जाएगा प्रदर्शन ।

I SEE NEWS : महगाई और अन्नदाता कानून के खिलाफ आज मुशाफिरखाना में पैदल मार्च

चित्र
  I SEE NEWS :संवाददाता भास्कर तिवारी  उत्तर प्रदेश : महगाई और अन्नदाता ऊपर थोपे काले कानून के खिलाफ आज मुशाफिरखाना में पैदल मार्च किया गया  जिसकी अध्यक्षता कर रहे जिला कमेटी के अध्यक्ष माननीय प्रदीप सिंघल जी और प्रबल दावेदारी कर रहे रविदत्त मिश्रा जी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में सम्मिलित हुए

I SEE NEWS : टोक्यो ओलंपिक का समापन, देखें भारत ने जीते कितने पदक |

चित्र
  टोक्यो ओलंपिक का समापन हो चुका है, इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात पदक जीते हैं। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली टोक्यो ओलंपिक में भारत के इन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं 1.    नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भालाफेंक) 2.    रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग) 3.    मीराबाई चानू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग) 4.    पीवी सिंधू – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन) 5.    लवलीना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग) 6.    बजरंग पुनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग) 7.    पुरुष हॉकी टीम - ब्रॉन्ज अमेरिका पदक तालिका में 113 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 39 स्वर्ण पदक हैं जबकि चीन 38 स्वर्ण पदकों समेत कुल 88 पदक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान जापान 27 स्वर्ण सहित 58 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जबकि भारत एक स्वर्ण पदक के साथ 48वें नंबर पर है और कुल पदक के मामले में 33वें नंबर पर रहा.

I SEE NEWS : पुलिस स्टेशन मानवाधिकार एवं मानवीय सम्मान के लिए सबसे बड़ा खतरा है : CJI

चित्र
  प्रशासन पर CJI  का बड़ा बयान, मानवाधिकार और शारीरिक यातनाओं के हनन का सबसे ज्यादा खतरा पुलिस थाने में  : CJI एन वी रमन I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली यह बातें कोई और नहीं सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन ने कहा है।  उन्होंने कहा है कि मानव अधिकारों के हनन और शारीरिक यातनाओं का सबसे बड़ा खतरा पुलिस थाने में है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को प्रारंभिक कानूनी सहायता नहीं मिल पा रही है जबकि यह बेहद जरूरी है देशभर के थानों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की स्थिति पर चिंता जताते हुए न्यायमूर्ति रमन ने कहा, 'हिरासत में यातना सहित अन्य पुलिस अत्याचार ऐसी समस्याएं हैं जो अब भी हमारे समाज में व्याप्त हैं।

I SEE NEWS : दिल्ली के अस्पतालों में शुरू हुए ऑक्सीजन प्लांट

चित्र
 I SEE NEWS :टीम नई दिल्ली भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए सरकारी तथा निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिए गए हैं । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 55.46 मिट्रिक टन क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिए गए हैं।

I SEE NEWS : संयुक्त मोर्चा ने ट्विटर पर सांसदों को चेताया

चित्र
 मानसून सत्र में बहाल हो कार्मिकों की पुरानी पेंशन: डॉ० पसबोला I SEE  NEWS :  टीम नई दिल्ली देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने ट्विटर पर महाअभियान  छेड़कर देश के 73 लाख एनपीएस कार्मिकों ने एक अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर पर  हल्ला बोला राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के नेतृत्व में देश मे चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के अभियान को प्रदेश के हज़ारों कार्मिकों ने हज़ारों की संख्या में ट्वीट कर देश के सांसदों को टैग करते हुए अभियान के बारे में वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि वर्तमान में देश की संसद में मानसून सत्र गतिमान है , जिसके लिए 1 अगस्त को ट्विटर के  माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार के समक्ष रखा जाना था। क्योंकि 21 वीं सदी सोशल मीडिया की सदी है और आंदोलनों को भी समय के साथ चलना आवश्यक है। इस  क्रम में आज प्रदेश कार्मिकों ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। यदि शीघ्र इस मांग को गम्भीरता से नही लिया गया तो जमीन पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोल...

I SEE NEWS : बिहार में पंचायत चुनाव की तारीख तय है | देखिए कब कहां है चुनाव

चित्र
  I SEE NEWS :टीम पटना आखिरकार पंचायत चुनाव की तारीख तय हो गई, पंचायत के लोग बहुत दिनों से इसका इंतजार कर रहे हैं थे और बहुत सारी अटकले भी लगा रहे थे राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को पंचायत और ग्राम कचहरियों के आम चुनाव हेतु अधिसूचना जारी करने के संबंध में अपनी अनुशंसा भेज दी है। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में इसकी अनुशंसा की है 20 सितंबर से लेकर 25 नवंबर तक होगी चुनाव की प्रक्रिया,पहले चरण का मतदान 20 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 24 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 04 अक्टूबर, चौथे चरण का मतदान 08 अक्टूबर, पांचवें चरण का मतदान 18 अक्टूबर, छठे चरण का मतदान 22 अक्टूबर, सातवें चरण का मतदान 31 अक्टूबर, आठवें चरण का मतदान 07 नवंबर, नौवें चरण का मतदान 15 नवंबर और दसवें व अंतिम चरण का मतदान 25 नवंबर को संपन्न होगा।

I SEE NEWS : हॉकी टीम को फोन कर प्रधानमंत्री ने कहा, इतिहास रच दिया आप लोगों ने

चित्र
 कांस्य पदक जीतने के बाद, हॉकी टीम को फोन कर बधाई दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली भा रतीय हॉकी  टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है. इतिहास रचने वाली यह टीम एक समय पर 1-3 से जर्मनी से पीछे चल रही थीं. लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी की। सिमरनजीत सिंह  ने दो गोल किए, इसके बाद  हरमनप्रीत सिंह ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक के साथ फिर से भारत के लिए पकड़ बनाई और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया। रूपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया। ये सभी गोल 7 मिनट के भीतर हुए और भारत 5-4 से यह मुकाबला जीत गया। मुकाबला जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान और कोच को फोन कर बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने इतिहास रच दिया, सारा देश नाच रहा है

I SEE NEWS : मध्य प्रदेश के रीवा में अधर में लटका है सड़क लोगों को हो रही परेशानी

चित्र
  I SEE NEWS : संवाददाता  आनंद मिश्रा, रीवा (मध्य प्रदेश) यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है जहां हनुमना को फोरलेन एवं पश्चिमी एरिया से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क हनुमना सोनौरी 2 लेन का काम  अधूरा छोड़ देने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हनुमना को फोरलेन से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण इस पर काफी व्यस्तता रहती है और आधी अधूरी सड़क होने के कारण अक्सर यहां जाम लगा रहता है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं की बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढा़ रखा है।

I SEE NEWS : बिहार में गंगा नदी और पुनपुन में उफान, कई गांव डूबे

चित्र
 I SEE NEWS : टीम पटना पुनपुन नदी पर बना पटना सुरक्षा  बांध में पहले भी रिसाव हो चुका है। पटना बाईपास के दक्षिण इलाके तक बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। डीएम सहित सिंचाई विभाग के अफसर भी बांध का निरीक्षण कर जरूरी इंतजाम में लगे हैं। वही कोसी और बूढ़ी गंडक भी उफान पर है  साथ-साथ बाया नदी से भी कई गाँव डूब गया  है लोगों का कहना है कि सरकार हम लोगों के लिए कोई भी इंतजाम नहीं कर रखी है और ना ही कोई अधिकारी हम लोगों की सुध लेने आ रहा है नहीं किसी तरह का सहायता उपलब्ध किया जा रहा है

I SEE NEWS : कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को दिया झटका

चित्र
  हाईकोर्ट ने ममता को दिया झटका, शुभेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत  रिहा करने का आदेश I SEE NEWS :  टीम नई दिल्ली कोलकाता उच्च न्यायालय  ने बुधवार को शुभेंदु अधिकारी  के करीबी राखल बेरा को तुरंत रिहा करने के आदेश दिया है। राखल बेरा को सोमवार को अदालत की एकल पीठ ने जमानत दे दी थी। लेकिन मंगलवार को उन्हें एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, एकल पीठ ने कहा था कि राखल बेरा को बिना कोर्ट की अनुमति के पश्चिम बंगाल के किसी भी कोने से किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी से हार के बाद ममता बनर्जी लगातार उन पर और उनके करीबी पर हमलावर हो रहीं हैं ,किसी न किसी कारण उन्हें फंसाया जा रहा है।कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है और आदेश दिया है कि शुभेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा किया जाए।

I SEE NEWS : क्या नीतीश कुमार भी कर रहे हैं तीसरे मोर्चे की तैयारी?

चित्र
  बिहार की सियासत के बाद अब केंद्र के सियासत संभालेंगे नीतीश कुमार? I SEE NEWS :  टीम पटना बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के नेता नीतीश कुमार तीसरे मोर्चे की तैयारी में लगे चौटाला से मुलाकात की है तभी से अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि क्या नितीश कुमार भी तीसरे मोर्चे के तैयारी में लगे हैं ? आपको बता दें कि इसी बीच जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पीएम बनने के प्रबल दावेदार हैं,कर्मठ नेता के रूप में एक साफ छवि वाले नेता हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमें पीएम नरेंद्र मोदी से कोई मतभेद नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर नीतीश कुमार भी कुछ बोलने से बचते दिखाई दिए , जब मीडिया ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा - चलिए ना ऊ अलग चीज है।

I SEE NEWS : केरल में कोरोनावायरस की तीसरी लहर, 1 दिन में मिले 20 हजार से भी ज्यादा लोग पॉजिटिव

चित्र
 I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली भारत के राज्य केरल में कोरोनावायरस की तीसरी लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है यहां 1 दिन में बीस हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिलें हैं।हालात यह है कि अन्य राज्य से आने वाले लोगों को अनुमति नहीं दी गई है अगर अन्य राज्य से लोग आना भी चाहते हैं तो उन्हें कोरोना की जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी, हम आपको बता दें कि WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने भी भारत में तीसरी लहर  चेतावनी जारी कर रखा है। इसके बावजूद भी लोग बेफिक्र होकर बिना मास्क के घूम रहे हैं,  लोगों के बाजारों में हुजूम उमर पड़ी है, ना सरकार गाइडलाइन जारी कर रही है और ना ही लोग परहेज कर रहे हैं तीसरी लहर की लगातार चेतावनी के बाद भी लोग और सरकार लापरवाह नजर आ रही है।

I SEE NEWS : बिहार में कोरोना वैक्सीन के लिए मारामारी, यहां सिस्टम हो रही फेल |

चित्र
 गोपालगंज में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों के बीच मची अफरा-तफरी ANM दबकर हुई घायल I SEE NEWS :  संवाददाता शंभूनाथ यादव,गोपालगंज (बिहार) बंगरा पंचायत के मडवा उप स्वास्थ्य केंद्र पर  वैक्सीनेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर पहुंचकर पहले वैक्सीन लेने की होड़ में जमकर लाठी-डंडे चले धक्का-मुक्की हुआ  इस दौरान भीड़ में दबकर ए.एन.एम हुई बुरी तरह घायल । इसके बाद सेंटर पर वैक्सीनेशन का कार्य बंद हो गया घटना की सूचना पाकर बैकुंठपुर थाने के एएसआई राधिका रमण प्रसाद दल बल के साथ पहुंचे पुलिस को पहुंचते देखकर सेंटर पर से सभी लोग फरार हो गए।ए.एन.एम रीना कुमारी के द्वारा घटना की जानकारी बैकुंठपुर स्वास्थ्य प्रभारी को दी गई  ।  स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मडवा पहुंच, ए.एन.एम का कर रही इलाज।