I SEE NEWS : मुकेश सहनी के तीखे तेवर, योगी सरकार पर किया हमला, जानिए क्या कहा

मुकेश सहनी ने योगी सरकार को लिया घेरे में कहा 'सन ऑफ मल्लाह' से डर गई यूपी सरकार

 I SEE NEWS : टीम पटना

बिहार सरकार में एनडीए एलाइंस के मंत्री, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे हैं उन्होंने विधायक दल की बैठक का न सिर्फ बहिष्कार किया बल्कि उनका साफ साफ कहना है कि जब सरकार 4 एलाइंस पार्टी मिलकर चला रही है तो सिर्फ 2 को ही तरजीह क्यों मिलती है। हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी बड़े और वरिष्ठ नेता हैं जिन्हें अच्छे पद मिलने चाहिए जो कि नहीं मिला है, उन्होंने योगी सरकार पर कड़ा रुख लेते हुए कहा कि, यूपी सरकार सन ऑफ मल्लाह के  आने से डर गई और हमें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया,  अगर यूपी सरकार एक मंत्री के आगमन पर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल सकती तो ऐसे सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।


टिप्पणियाँ