I SEE NEWS : बिहार में कल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिए किन कक्षाओं को मिली अनुमति।
12 जुलाई खुलेंगें 10 वीं से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थान ।
I SEE NEWS : टीम पटना
बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए स्कूल और कॉलेज को वायरस का प्रकोप कम होने पर अब पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, 5 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सीएमजी की बैठक में 12 जुलाई से 10वीं से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थानों को आधी क्षमता के साथ खोला जाएगा।वैसे संस्थान या विद्यालय जहां नामांकन अधिक हैं, दो पालियों में संचालित किये जायेंगे सभी विद्यार्थी अथवा शिक्षक को मास्क लगाना अनिवार्य होगा तथा कोरोना के हर नियम का पालन करना होगा। अगर कोई भी संस्था कॉलेज अथवा स्कूल नियम का उल्लंघन करती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें