I SEE NEWS : तमंचे पर चल रहा बिहार ? कटिहार मेयर के सीने में दागी गोलियां
कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की मंदिर जाते वक्त हत्या
I SEE NEWS : टीम पटना
लगातार गोली कांड बिहार में सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। बात-बात पर गोली चला देना, घर के नाली की लड़ाई जैसी मामूली बात पर भी गोलियां चलती हैं, यहाँ प्रशासन को समझना होगा कि बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहें हैं, कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या उसी के घर के आस-पास हो जाती है,इससे यह पता चलता है कि अपराधी कितने बेखौफ है, उसको ना समाज डर है और ना प्रशासन का ।
बिहार में चोरी डकैती और मर्डर यह चिंता का विषय बन गया है,सरकार अपराध पर जितना ही लगाम लगाना चाहती है, उतना ही हत्यारे बेखौफ होते जा रहे हैं। अब चूक कहां हो रही है यह देखना जरूरी है ।
बरहाल पुलिस छानबीन कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है, अब यह आपसी रंजिश का मामला था या कुछ और वजह थी हत्या के पीछे यह तो छानबीन के बाद ही पता चलेगा


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें