I SEE NEWS : 5G नेटवर्क के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची जूही चावला
जूही चावला ने कहा - पशुओं और वनस्पतियों पर पडे़गा इसका बुरा असर I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली - जानी मानी अभिनेत्री जूही चावला ने देशभर में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित किए जाने के खिलाफ सोमवार को दिल्ली HC में याचिका दाखिल किया है। उन्होंने याचिका में दावा किया है कि 5G वायरलेस नेटवर्क से लोगों के अलावा पशुओं, वनस्पतियों और जीवों पर रेडिएशन का कुप्रभाव पडे़गा ।जस्टिस सी. हरि शंकर ने इस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने मामले को अन्य पीठ के समक्ष स्थानांतरित करते हुए अगली सुनवाई 2 जून कर दिया है।