I SEE NEWS : पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर मध्य प्रदेश के मंत्री का बेतुका बयान ! जानिए क्या कहा
मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश का जले पर नमक छिड़कने वाला बयान सामने आया है।
I SEE NEWS : टीम दिल्ली
मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जब सवाल पूछा गया तो उसका अटपटा जवाब देकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आए तो आनंद भी नहीं आता है। एक तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई से जनता परेशान है उस पर नेताओं की ऐसी बयानबाजी जले पर नमक छिड़कने का काम करती है।
अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारे मंत्रियों और नेताओं को गलत बयान बाजी करने से बचने को कहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ मंत्री और नेता अपने ही राग पर चलते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें