I SEE NEWS : पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए राष्ट्रपति, माथे से लगाई मिट्टी।


 राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार  अपने गांव पहुँचे महामहिम।

I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के दौरे पर जब अपने गाँव परौंख पहुँचे  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार समेत गांव के पथरी देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिपुर्वक पूजापाठ किया और फिर गांव वालों  को धन्यवाद दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपनी मातृभूमि को झुककर नमन किया और उसकी मिट्टी को माथे पर लगाया। राष्ट्रपति के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।




टिप्पणियाँ