I SEE NEWS : भारत की खोखली राजनीति | दादा के मूर्ति पर माला चढ़ाने को उमड़ी भीड़ और परपोती बेच रही रोड पर सब्जी
यहां वह दृश्य देखने को मिल रहा है जहां लोग राजनीति से तौबा करने लगेंगे |
I SEE NEWS : टीम न्यू दिल्ली
भगवान कहे जाने वाले एक स्वतंत्रता सेनानी,जिन्होने देश के लिए कुर्बानी दी तथा देशवासियों ने भी जिनसे बेतहाशा मोहब्बत किया- सम्मान दिया | हम बात कर रहे हैं वह वीर पुरुष भगवान बिरसा मुंडा की जिनकी पोती आज रोड पर सब्जी बेचती है ।जिनके दादा की मूर्ति पर लाखों के फूल चढ़ गए उनकी पोती अपना पेट भरने के लिए दरबदर सब्जियां बेच रही है तो क्या यह खोखली राजनीति नहीं है ? तो क्या यह मतलब की दुनिया नहीं है ?
चलिए जानते है पूरा मामला
1894 में बारिश न होने से छोटा नागपुर में भयंकर अकाल और महामारी फैली हुई थी लोग अंधविश्वास मे डूबे हुए थे । बिरसा ने लोगों की सेवा की। उन्होंने लोगों को अन्धविश्वास से बाहर निकल बिमारियों का इलाज करने के प्रति जागरूक किया। सभी आदिवासियों के लिए वे ‘धरती आबा’ यानि ‘धरती पिता’ हो गये।
बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनकी ख्याति जग जाहिर है।सिर्फ 25 साल के जीवन में उन्होंने इतने मुकाम हासिल किये कि हमारा इतिहास सदैव उनका कर्जदार रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें