I SEE NEWS : क्या अब बिना चिराग की रहेगी झोपड़ी ? बाप के मौत के बाद बेटे को पार्टी से निकाला ?

अपने ही घर को नहीं बचा पा रही LJP  क्या फिर से संभल पाएगी लोजपा ?

I SEE NEWS : टीम पटना

एक पुरानी कहावत है चिराग तले अंधेरा आज बिहार की बड़ी पार्टी में से एक एलजेपी के हालात वैसे ही नजर आ रहे हैं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी ही पार्टी नहीं बचा पा रहे हैं, कुछ समय पहले ही लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री  रामविलास पासवान का निधन हुआ है और उन्होंने अपने पुत्र को अपनी पार्टी की कमान सौंपी थी,हालात तो देखिए उनके मौत के कुछ ही दिनों बाद पार्टी में फूट नजर आ रही है रातों रात अचानक  संसदीय दल के नेता बदल दिए जाते हैं, चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से इनकार किया जाता है। अब सवाल यह खड़ा होता है कौन संभालेगा पार्टी और कौन निभाएगा अपना फर्ज हालत तो यह है चिराग पासवान कुछ और कह रहे हैं और संसदीय दल के  चुने गए नए नेता पारस पासवान अपना अलग राग अपनाए हैं।
 अभी ताजा जानकारी बता दें आपको चिराग पासवान अपना इस्तीफा सौंपने को तैयार हो गए हैं लेकिन यहां भी एक शर्त है उन्होंने कहा कि परिवार और पार्टी में सबसे बड़ी उनकी माता रीना पासवान जी है तथा उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए,  हालात अब तक साफ नहीं हो पाया है कि कौन क्या बनेगा किसके  कमान में जाएगा यह झोपड़ी, कौन प्रमुख बनेगा लोजपा का ?  राजनीति का अपना ही वसूल है रातों-रात तख्तापलट का वह मंजर अब भी जारी है ।

टिप्पणियाँ