I SEE NEWS : बिहार में फिर आया बाढ़, गांव में घुसा पानी


 बिहार में गहराने  लगा बाढ़ का खतरा, उत्तर बिहार में गांव में चढ़ा बाढ़ का पानी

I SEE NEWS : टीम पटना

गंडक नदी के जलस्तर वृद्धि से संग्रामपुर-हाजीपुर मुख्य पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इजरा मोरी गांव से लेकर करीब एक किलोमीटर तक पानी का बहाव तेज है। तेतरिया प्रखंड के सिरौली डायवर्सन पर बागमती नदी का पानी चढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है। सुगौली के बिशुनपुर्वा गांव जाने वाली सड़क पर तीन फुट बाढ़ का पानी चढ़ गया गई।

टिप्पणियाँ