I SEE NEWS : बिहार में सियासी घमासान, तेजस्वी यादव मनाएंगे रामविलास की जयंती
बिहार में तेजस्वी यादव मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती,क्या यह आरजेडी और एलजेपी के गठबंधन का संकेत है
I SEE NEWS : टीम पटना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। तेजस्वी ने पहले चिराग को साथ आने को कहा था और अब उनकी पार्टी रामविलास पासवान की जयंती मनाएगी। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में उनकी फोटो पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता माल्यार्पण करेंगे। देखने वाली बात ये है कि उसी दिन राजद का स्थापना दिवस भी है तो उससे संबंधित कार्यक्रम उसके बाद होंगे अब सवाल यह उठता है कि खुद को राम का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान क्या राम का साथ छोड़ देंगे,या प्रधानमंत्री मोदी खुद हनुमान का साथ छोड़ देंगे? बिहार की राजनीति बहुत ही पेचीदा होते जा रही है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें