I SEE NEWS : कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर हुई सभी धर्मों के बीच समीक्षा बैठक।
वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी धर्म गुरुओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई
I SEE NEWS : संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार)
दिनांक 3 जून 21 को जिला पदाधिकारी : श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिले भर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी धर्म गुरुओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक मे सभी धर्म गुरुओं से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में आम लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें , आमलोगों के बीच गलत भ्रांतियों को दूर करें । उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों मे वैक्सीनेशन की व्यवस्था है । सभी जिलावासी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं । ताकि सभी जिलावासियों को कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान किया जा सके । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर - श्री उमेश भारती , जिला आपदा शाखा पदाधिकारी - विश्वजीत कुमार , डीपीओ - जमाल मुस्तफा एवं सभी धर्मों के धर्म गुरु उपस्थित थें ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें