I SEE NEWS : चुनाव आयोग के अनुसार 'लोजपा' अब तक चिराग पासवान का !
चुनाव आयोग ने कहा चुनाव चिन्ह बंगला पर किसी ने दावा नहीं किया
I SEE NEWS :
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक अभी तक पारस गुट की तरफ से लोक जनशक्ति पार्टी पर या फिर लोजपा के चुनाव चिन्ह बंगले पर कोई दावा नहीं किया गया है. ऐसे में चुनाव आयोग लोजपा पर किसी दूसरे गुट की तरफ से बिना दावा किए ही कैसे उसका अधिकार मान सकता है. हालांकि पारस गुट की तरफ से किये गए फैसलों की जानकारी जरूर चुनाव आयोग को दी गई है, लेकिन ये जानकारी किसी पार्टी पर अधिकार या दावे पर सुनवाई के लिये काफी नहीं है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें